Virat Kohli New Hairstyle: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले नए अवतार में नजर आए विराट कोहली, जॉर्डन तबाकमैन ने दिया नया लुक, देखें वीडियो

आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक बदल लिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होने वाले इस प्रतिष्ठित मुकाबले से पहले कोहली ने नई हेयरस्टाइल अपनाई.

नए लुक में विराट कोहली (Photo Credit: Instagram)

Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी(Border-Gavaskar Trophy) 2024-25 का चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जाएगा. जिससे पहले सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. आगामी बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक बदल लिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर होने वाले इस प्रतिष्ठित मुकाबले से पहले कोहली ने नई हेयरस्टाइल अपनाई. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे जसप्रीत बुमराह, मेलबर्न में तोड़ सकते हैं आर अश्विन का ऑल टाइम ICC रिकॉर्ड 

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं. अब मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले, कोहली ने अपनी लय वापस पाने के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करने की कोशिश की है. ऑस्ट्रेलिया के मशहूर हेयरस्टाइलिस्ट जॉर्डन तबाकमैन ने शुक्रवार शाम को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे विराट कोहली को नया लुक देते हुए नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली नई हेयरस्टाइल में बेहद आत्मविश्वासी और खुश नजर आ रहे हैं.

भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि यहां जीत के साथ टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा सकती है. इस सीरीज में भारत की सफलता का सबसे बड़ा कारण तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन रहा है. उन्होंने तीन मैचों में 21 विकेट लेकर भारत को सीरीज में बने रहने का मौका है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड