वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को खुद को साबित करना चाहिए: विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को कहा कि अगले साल होने वाले T20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को टीम में मौके दिए जा रहे हैं ताकि वे खुद को साबित कर सकें. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले एक संतुलित टीम तलाशने का प्रयास कर रही है.

विराट कोहली (Photo Credits: IANS)

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को कहा कि अगले साल होने वाले T20 विश्व कप से पहले खिलाड़ियों को टीम में मौके दिए जा रहे हैं ताकि वे खुद को साबित कर सकें. उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन विश्व कप से पहले एक संतुलित टीम तलाशने का प्रयास कर रही है. भारत को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले करीब 30 टी-20 मैच खेलने हैं और कोहली चाहते हैं कि जो भी खिलाड़ी टीम में आ रहे हैं, उन्हें अपनी एक अलग छाप छोड़नी चाहिए.

कोहली ने बीसीसीआई डॉट टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, "हम इसे लेकर काफी स्पष्ट हैं. यह ऐसा नहीं है कि किसी को 30 मौके मिलेगा. यहां तक कि जब मैं टीम में आया था तो मैंने भी नहीं सोचा था कि मुझे 15-20 मैच खेलने को मिलेगा." उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि मुझे तीन से पांच मौके मिलेंगे और मुझे इसी में खुद को साबित करना होगा. किसी को अगर पांच मौके मिलते हैं तो उन्हें खुद को साबित करना होगा और हम इसी स्तर का क्रिकेट खेल रहे हैं." यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 Series 2019: कप्तान विराट कोहली के साथ कुछ युवा शुरू करेंगे विश्व टी20 की तैयारियां

टी-20 विश्व कप के लिए टीम के रोडमैप के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहा, "हमारा मानना है कि टी-20 विश्व कप और टेस्ट चैंपियनशिप, दोनों ही हमारे ध्यान में हैं क्योंकि दोनों ही हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है." उन्होंने कहा, "समय-समय पर इसीलिए युवाओं को मौका दिया जा रहा है ताकि सही टीम संयोजन का चुनाव किया जा सके. हमें उन खिलाड़ियों को तलाशना होगा जो टीम को आगे लेकर जा सके."

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड