क्रिकेट

Virat Kohli Retirement: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने क्यों बनाया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का मन, ये हो सकते हैं बड़े कारण; एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

पिछले साल टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा था. उस दौरे पर ना तो विराट कोहली के बल्ले से रन आए थे और ना ही रोहित शर्मा कुछ खास कर सके थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास ने सभी पांच मैच खेले थे, जिसमें 23.75 के औसत से 190 रन बनाए थे. रोहित शर्मा के लिए तो ऑस्ट्रेलिया दौरा और भी निराशाजनक रहा था.

Virat Kohli Retirement: रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने क्यों बनाया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का मन, ये हो सकते हैं बड़े कारण; एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli Retirement: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) कोहराम मचाने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) से संन्यास लेने का मन बना लिया है और इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दी है. Virat Kohli Retirement ? विराट कोहली कर रहे हैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार, बीसीसीआई ने किया पुनर्विचार का आग्रह- सूत्र

बीसीसीआई ने विराट कोहली को फैसल पर सोचने को कहा है. इन दिनों भारतीय क्रिकेट में काफी उथल-पुथल मची हुई है. रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया और अब विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है. कुछ रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट के लिए खुद को अनुपलब्ध करार दिया है. मगर, अब सवाल उठता है कि आखिर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने यूं अचानक टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला क्यों किया होगा? तो चलिए रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे के कारणों के बारे में बताते हैं.

टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली

पिछले साल टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा निराशाजनक रहा था. उस दौरे पर ना तो विराट कोहली के बल्ले से रन आए थे और ना ही रोहित शर्मा कुछ खास कर सके थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संन्यास ने सभी पांच मैच खेले थे, जिसमें 23.75 के औसत से 190 रन बनाए थे. रोहित शर्मा के लिए तो ऑस्ट्रेलिया दौरा और भी निराशाजनक रहा था. रोहित शर्मा तीन मैचों में 6.20 के औसत से 31 रन ही बना पाए थे. नतीजन, रोहित शर्मा ने खुद को ही प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था. कहीं ना कहीं रोहित शर्मा के संन्यास के पीछे टेस्ट का खराब फॉर्म एक वजह हो सकती है.

उम्र भी हो सकती है एक वजह

रोहित शर्मा की उम्र 38 साल है, तो वहीं विराट कोहली 36 साल के हैं. ऐसे में इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने संभव है कि उम्र को देखते हुए भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया हो. चूंकि, दोनों ही धुरंधर अब वनडे खेलेंगे और वह दोनों ही 2027 में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक जरूर बने रहना चाहते हैं, तभी तो दोनों दिग्गजों ने टेस्ट और टी-20 को अलविदा कह दिया है, मगर वनडे क्रिकेट में नजर आएंगे. इसलिए उम्र भी दोनों बल्लेबाजों के संन्यास के पीछे की एक वजह हो सकती है.

युवाओं को मिले मौका

36 साल के विराट कोहली (Virat Kohli Test Career) ने अब तक टेस्ट में अब तक 123 मैच खेलते हुए 9230 रन बना लिए हैं. इस बीच विराट कोहली के बल्ले से 30 शतक और 51 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच खेले हैं. इस बीच रोहित शर्मा 40.58 के औसत से 4301 रन बनाए हैं. इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने काफी क्रिकेट खेल लिया है और संभव है कि अब युवाओं को मौका मिले, इसलिए दोनों बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद टेस्ट से संन्यास लिया हो.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).