विश्व कप 2019: कप्तान कोहली ने दिया संकेत, नंबर-4 पर ये दिग्गज बल्लेबाज कर सकता है बैटिंग

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में अंबाती रायडू के चुने जाने का समर्थन किया है.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Image: PTI/File)

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की टीम में अंबाती रायडू के चुने जाने का समर्थन किया है. रायडू ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे वनडे मैच में चौथे नंबर पर आकर 81 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. मैच के बाद कोहली ने कहा, "रायडू ने मिले मौकों को दोनों हाथों से भुनाया है. हमें 2019 तक टीम में उनका साथ देना चाहिए. वह खेल को अच्छे से पढ़ते हैं इसलिए हम खुश हैं कि नंबर-4 पर हमारे पास एक काबिल शख्स है."

भारत ने विंडीज को चौथे मैच में 224 रनों से मात दी. रोहित शर्मा ने इस मैच में 162 रनों की पारी खेली. रोहित और रायडू के बीच हुई 211 रनों की साझेदारी के दम पर ही भारत 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 377 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही. उसने विंडीज को 153 रनों पर ढेर कर मैच अपने नाम किया. इसमें तीन विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की अहम भूमिका रही. खलील ने पांच ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए. यह भी पढ़ें- कप्तान विराट कोहली बनें यह रिकार्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

कोहली ने खलील की तारीफ करते हुए कहा, "खलील अच्छी जगहों पर गेंद डाल रहे थे, और गेंद को दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे." भारत की यह टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ अभी तक की सबसे बड़ी जीत है. टीम के प्रदर्शन पर कोहली ने कहा, "हमने हर जगह अच्छा किया. हम खेल के हर विभाग में आगे थे। हमने लय हासिल कर ली है. हम वापसी करने के लिए जाने जाते हैं और यह इसका एक और उदाहरण है."

अपनी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा, "मैंने पहले भी बड़ी साझेदारियों का जिक्र किया है और यह मैच बदलने वाली साझेदारी थी. हमने अभी तक चार मैच जो खेले हैं उनमें सभी में बड़ी साझेदारी की है जिससे हम मैच में बने रहें." उन्होंने कहा, "एक बार जब आप सेट हो जाते हो तो आपको इसका फायदा उठाना चाहिए और मैंने और रायडू ने किया. हम जितनी देर तक खेल सकते थे खेले. यह बाद में मैच विजयी साझेदारी साबित हुई." भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है. सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर