कप्तान कोहली के अफगानिस्तान टेस्ट छोड़कर काउंटी खेलने पर माइकल क्लार्क ने भी उठाए सवाल

अफगानिस्तान अगले महीने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा. इस दौरान कोहली इंग्लिश क्रिकेट काउंटी सरे के साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे.

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Image: PTI/File)

कोलकाता: आस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने बुधवार को कहा कि वह विराट कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एक मात्र टेस्ट से अपना नाम वापस लेने से हैरान हैं. अफगानिस्तान अगले महीने भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा. इस दौरान कोहली इंग्लिश क्रिकेट काउंटी सरे के साथ काउंटी क्रिकेट खेल रहे होंगे. इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड यंग लीडर्स फोरम द्वारा आयोजित कराए गए एक कार्यक्रम में क्लार्क ने कहा, "मैं काफी हैरान हूं. टेस्ट मैच, टेस्ट मैच है. मैं नहीं जानता कि आप किस टीम के खिलाफ खेल रहे हो. यह आपकी पहली प्राथमिकता होना चाहिए."

उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी लगता है कि विराट वो हासिल कर सकते हैं जो चाहते हैं और सरे के लिए कुछ मैच खेल सकते हैं और उसके बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए वापस आ सकते हैं." उन्होंने यह भी  कहा कि, "मुझे लगता है कि कार्यक्रम में अंतर है जो उन्हें ऐसा करने का मौका दे सकता है. कुछ वनडे मैच उन्हें सरे के लिए छोड़ने पड़ सकते हैं."

2015 में आस्ट्रेलिया को पांचवीं बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान ने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में अपने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है. मुझे फ्रेंचाइजियों और बाकी टीमों से जो मौके मिले उन्हें मैंने जाने दिया. मेरे लिए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए पूरे विश्व में बेहद जरूरी है. यह पहली प्राथमिकता होनी चाहिए."

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड