Virat Kohli ODI Stats Against West Indies: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी करीब तीन महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली अब सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli ODI Stats against West Indies: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा. इस सीरीज के साथ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम इंडिया में वापसी होगी. खास बात यह है कि इस सीरीज में विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Records: वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, एक पारी में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के साथ भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी करीब तीन महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे. टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोहली अब सिर्फ वनडे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और इस सीरीज में वह एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली का शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 41 वनडे पारियों में 2,261 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 66.50 और स्ट्राइक रेट 96.95 का रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 2,000 रन का आंकड़ा छूने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके अलावा, इस टीम के खिलाफ कम से कम 1,300 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका औसत भी सबसे बेहतर है.

पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
41 2,261 66.50 96.95

एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के करीब

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अब तक 9 शतक लगाए हैं. वह पहले ही श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. अगर इस सीरीज में वह एक और शतक जड़ते हैं तो वनडे क्रिकेट में दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. इतना ही नहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 20 बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम दर्ज है. इस टीम के खिलाफ किसी अन्य बल्लेबाज ने 6 शतक भी नहीं लगाए हैं.

भारत में भी जमकर चलता है कोहली का बल्ला

घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने भारत में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 23 वनडे मैचों में 1,265 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 63.25 और स्ट्राइक रेट 100.95 का रहा है. उन्होंने भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं.

साल 2018 में भारत में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़े थे. पाकिस्तान के बाबर आजम भी किसी एक सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने अब तक 302 वनडे पारियों में 14,941 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 58.59 का रहा है. वनडे क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) ने बनाए हैं. विराट कोहली के नाम वनडे में 54 शतक और 76 अर्धशतक दर्ज हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक हैं. वहीं, भारत में खेले गए 130 वनडे मैचों में उन्होंने 6,867 रन 62.42 की शानदार औसत से बनाए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now