Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली के निशाने पर खास क्लब, आईपीएल के आगामी सीजन में 'रन मशीन' बन सकता है नया रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बार फिर विराट कोहली सुर्खियों में हैं. दिग्गज बल्लेबाज के पास इस सीजन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी कोहली इस बार छक्कों के मामले में एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं, जिसमें अभी तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli Sixes Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आगाज कल यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Ishan Kishan IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ईशान किशन का प्रदर्शन, यहां देखें विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ें

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले एक बार फिर विराट कोहली सुर्खियों में हैं. दिग्गज बल्लेबाज के पास इस सीजन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी कोहली इस बार छक्कों के मामले में एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं, जिसमें अभी तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी पहुंच पाए हैं.

300 छक्कों का आंकड़ा छूने से बस कुछ कदम दूर

विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 291 छक्के लगाए हैं. अगर वह इस सीजन 9 छक्के और जड़ देते हैं, तो वह 300 छक्कों का आंकड़ा पार कर लेंगे. ऐसा करते ही वह आईपीएल इतिहास में 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल और रोहित शर्मा ही कर पाए हैं. क्रिस गेल के नाम 357 छक्कों के साथ टॉप पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं.

धोनी और डिविलियर्स भी लिस्ट में शामिल

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है. एमएस धोनी ने 264 छक्के लगाए हैं. वहीं पांचवें स्थान पर एबी डिविलियर्स हैं, जिनके नाम 251 छक्के दर्ज हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल - 357

रोहित शर्मा - 302

विराट कोहली - 291

महेंद्र सिंह धोनी - 264

एबी डिविलियर्स - 251

आईपीएल 2025 में शानदार रहा प्रदर्शन

विराट कोहली का पिछला सीजन भी बेहद शानदार रहा था. आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 54.75 की औसत से 657 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक लगाए थे और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 73 रन रहा था. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होने के नाते कोहली से इस सीजन भी बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह 300 छक्कों का आंकड़ा पार कर इस खास क्लब में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं.

Share Now

Tags

300 sixes 300 छक्के Abhishek Sharma bengaluru Weather Update Cricket News indian premier league Indian Premier League 2026 IPL 2026 IPL Records Ishaan Kishan Kohli Sixes Record Kohli Stats LIVE CRICKET SCORE M. Chinnaswamy Stadium Pitch Report Rajat Patidar RCB RCB vs SRH Head To Head Record RCB vs SRH IPL Stats RCB vs SRH Live Streaming RCB vs SRH Pitch Report RCB vs SRH T20 Stats In IPL RCB vs SRH Weather Update Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Tata Indian Premier League TATA Indian Premier League 2026 Tata IPL TATA IPL 2026 Virat Kohli अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 आईपीएल में आरसीबी बनाम एसआरएच टी20 आँकड़े आईपीएल रिकॉर्ड आरसीबी आरसीबी बनाम एसआरएच आईपीएल 2024 लाइव टॉस अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच पिच रिपोर्ट आरसीबी बनाम एसआरएच मौसम अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच लाइव स्कोर अपडेट आरसीबी बनाम एसआरएच हेड टू हेड रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ईशान किशन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कोहली प्रदर्शन कोहली सिक्स रिकॉर्ड क्रिकेट न्यूज टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2026 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 बेंगलुरु मौसम अपडेट रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव क्रिकेट स्कोर विराट कोहली