Virat Kohli New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली, यहां देखें RCB के घातक बल्लेबाज के आकंड़ें

विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में अब तक 9 शतक लगाए हैं. अगर वह एक और शतक लगाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. इस लिस्ट में फिलहाल क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम 22 शतक, बाबर आजम (Babar Azam) के नाम 11 शतक और डेविड वार्नर (David Warner) के नाम 10 शतक दर्ज हैं.

विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Virat Kohli New Milestone In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इस सीजन में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं. विराट कोहली न सिर्फ अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरे सीजन में खिताब जिताने की कोशिश करेंगे, बल्कि इस दौरान वह कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं. आइए उन संभावित रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

आईपीएल में 9,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 267 मैचों की 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए हैं. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2026 में विराट कोहली 9,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 339 रन की जरूरत है. पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में भी उन्होंने 650 से अधिक रन बनाए थे.

300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने के करीब

विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 291 छक्के लगाए हैं. अगर वह इस सीजन में 9 छक्के और लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम हैं, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम 302 छक्के दर्ज हैं. इसके अलावा विराट कोहली ने आईपीएल में अब तक 771 चौके लगाए हैं. वह इस सीजन में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं.

इस मामले में शोएब मलिक को पीछे छोड़ सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) ने साल 2007 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए अपने टी20 क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. डेढ़ दशक से अधिक लंबे टी20 करियर में उन्होंने अब तक 414 मैचों में 41.92 की औसत और 134.67 की स्ट्राइक रेट से 13,543 रन बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली जल्द ही शोएब मलिक (Shoaib Malik) को पीछे छोड़ सकते हैं. शोएब मलिक के नाम फिलहाल 13,571 रन दर्ज हैं.

टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने अपने टी20 करियर में अब तक 9 शतक लगाए हैं. अगर वह एक और शतक लगाते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे. इस लिस्ट में फिलहाल क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम 22 शतक, बाबर आजम (Babar Azam) के नाम 11 शतक और डेविड वार्नर (David Warner) के नाम 10 शतक दर्ज हैं. आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक बार फिर उनके बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने की उम्मीद रहेगी.

Share Now

\