लोकसभा चुनाव 2019: विराट कोहली ने खास अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्हें विश किया है. विराट कोहली ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी आपको बधाई हो.

विराट कोहली और नरेंद्र मोदी (Photo Credits: facebook)

लोकसभा चुनाव 2019: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को ट्विटर पर ट्वीट करते हुए उन्हें विश किया है. विराट कोहली ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी आपको बधाई हो. हमें विश्वास है कि भारत आपके मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छुएगा. जय हिंद.' बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जीत हासिल की है. भारतीय जनता पार्टी के इस जीत पर सभी लोग बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि कोहली के अलावा बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, नरेंद्र मोदी जी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आपको और बीजेपी को हार्दिक बधाई. आपको नया भारत बनाने और महान काम करने के लिए बधाई. इस पर पीएम मोदी ने भी उनके ट्वीट पर रिप्लाई कर धन्यवाद कहा.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: विराट कोहली ने कहा- राशिद खान बेहतरीन गेंदबाज लेकिन खेलने को तैयार हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संतूर वादक अमजद अली खान (Amjad Ali Khan) ने भी बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, पीएम मोदी आपको जीत की हार्दिक बधाई. इस पर पीएम मोदी ने भी उन्हें रिप्लाई किया और धन्यवाद कहकर आभार व्यक्त किया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Streaming: आज गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PM Modi Italy Visit 2026: भारत-इटली 'विशेष रणनीतिक साझेदारी', पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में लगाया पौधा; संबंधों को दी नई ऊंचाई (Watch Video)