क्रिकेट

Virat Kohli Ends Deal With PUMA: विराट कोहली ने छोड़ा ₹110 करोड़ का PUMA कॉन्ट्रैक्ट, अब बनेंगे स्पोर्ट्स एथलीजर फर्म Agilitas में निवेशक; रिपोर्ट्स

विराट कोहली अब कथित रूप से Agilitas में निवेशक के रूप में जुड़ने जा रहे हैं और उन्होंने PUMA के साथ अपनी ₹110 करोड़ की डील को समाप्त कर दिया है. Agilitas एक स्पोर्ट्स एथलीजर ब्रांड है, जिसकी स्थापना 2023 में PUMA इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने की थी.

Virat Kohli Ends Deal With PUMA: विराट कोहली ने छोड़ा ₹110 करोड़ का PUMA कॉन्ट्रैक्ट, अब बनेंगे स्पोर्ट्स एथलीजर फर्म Agilitas में निवेशक; रिपोर्ट्स
Virat Kohli (Photo: X)

Virat Kohli To Invest In Sports Athleisure Firm Agilitas: विराट कोहली अब कथित रूप से Agilitas में निवेशक के रूप में जुड़ने जा रहे हैं और उन्होंने PUMA के साथ अपनी ₹110 करोड़ की डील को समाप्त कर दिया है. Agilitas एक स्पोर्ट्स एथलीजर ब्रांड है, जिसकी स्थापना 2023 में PUMA इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक गांगुली ने की थी. यह फैसला विराट कोहली और PUMA के लंबे समय से चल रहे एसोसिएशन के अंत का संकेत है, जो 2017 में रिकॉर्ड वैल्यू के साथ शुरू हुआ था. LiveMint की रिपोर्ट के अनुसार, PUMA के एक सूत्र ने पुष्टि की कि कोहली ने यह कैश-रिच डील समाप्त कर दी, हालांकि ब्रांड ने उन्हें बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. यह भी पढ़ें: 1001 चौके-छक्के, आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली ने बना दिया विराट रिकॉर्ड

PUMA के प्रवक्ता ने कहा, "स्पोर्ट्स ब्रांड PUMA इंडिया यह पुष्टि करता है कि क्रिकेटर और ब्रांड एंबेसडर विराट कोहली के साथ लंबे समय से चला आ रहा साझेदारी का अंत हो गया है. PUMA विराट को भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं देता है और कहता है कि यह एक शानदार सहयोग रहा, जिसमें कई उत्कृष्ट कैंपेन और प्रोडक्ट कोलैबोरेशन शामिल थे."

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली अपने "One" ब्रांड को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स आइडेंटिटी बनाना चाहते हैं और  खासकर इसके मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कारण भारत आधारित कंपनी Agilitas इसमें उनकी मदद कर सकती है.

दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से PUMA से जुड़े सभी पेड प्रमोशनल पोस्ट्स को हटा दिया है. हालांकि, PUMA अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का मुख्य स्पोर्ट्सवियर स्पॉन्सर बना हुआ है. कोहली फिलहाल IPL 2025 में RCB की ओर से खेल रहे हैं और इस नई साझेदारी को लेकर आधिकारिक घोषणा आने वाले कुछ दिनों में हो सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).