क्रिकेट

तमीम इकबाल को विराट कोहली नहीं लगते हैं सामान्य इंसान!!! जानें क्यों?

विराट कोहली की बल्लेबाजी के कायल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मंगलवार को कहा कि कभी-कभी लगता ही नहीं कि भारतीय कप्तान इंसान हैं.

तमीम इकबाल को विराट कोहली नहीं लगते हैं सामान्य इंसान!!! जानें क्यों?
कप्तान कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits- Twitter @BCCI)

दुबई: विराट कोहली की बल्लेबाजी के कायल बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने मंगलवार को कहा कि कभी-कभी लगता ही नहीं कि भारतीय कप्तान इंसान हैं.  यहां ‘खलीज टाइम्स’ ने इकबाल के हवाले से कहा, ‘‘कभी-कभी मुझे लगता है कि वह इंसान नहीं है, ऐसा उसके प्रदर्शन के तरीके के कारण है. जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए उतरता है तो लगता है कि वह प्रत्येक मैच में शतक बनाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह जिस तरह खुद को फिट रखता है, जिस तरह अपने खेल पर काम करता है, वह अविश्वसनीय है.

वह संभवत: तीनों प्रारूपों में नंबर एक है. वह ऐसा व्यक्ति है जिसे देखकर सराहा जा सकता है और उससे सीखा जा सकता है. मुझे लगता है कि वह शानदार है.’’ कोहली टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं और सबसे कम पारियों में 10000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 81 रन दूर हैं.  यह रिकार्ड फिलहाल महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं.

यह भी पढ़े: कप्तान कोहली ने की उमेश यादव के दमदार प्रदर्शन की तारीफ

तमीम ने कहा, ‘‘पिछले 12 साल में खेलने वाले मैंने सभी महान खिलाड़ियों को देखा है। उनके अपने मजबूत पक्ष हैं लेकिन मैंने ऐसा व्यक्ति नहीं देखा जिसने विराट जैसा दबदबा बनाया हो.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2018 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).