Forbes List: कमाई के मामले में कप्तान कोहली ने दुनिया के कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे, जानें उनकी इनकम

इस समय विराट दुनिया के नंबर 1 के बल्लेबाज हैं. जिस तरह 90 के दशक में केवल सचिन तेंदुलकर पर विरोधी टीम का फोकस होता था उसी तरह अभी कोहली पर होता है.

विराट कोहली (Photo: IANS)

Forbes List: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)  दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीटों की फोर्ब्स 2019 सूची में जगह पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं. हालांकि कोहली 100 लोगों की सूची में अंतिम पायदान पर हैं. इसमें एक नंबर पर हैं बार्सीलोना और अर्जेंटीना के फुटबॉल स्टार लियोन मेस्सी. सूची की घोषणा मंगलवार को हुई. फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई होती है. पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही है.

बता दें कि इस समय विराट दुनिया के नंबर 1 के बल्लेबाज हैं. जिस तरह 90 के दशक में केवल सचिन तेंदुलकर पर विरोधी टीम का फोकस होता था उसी तरह अभी कोहली पर होता है. विराट कोहली की अपनी प्रतिभा और फॉर्म की बात है तो वह अकेले दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं. दुनिया भर के दिग्गज बॉलर उनके करारे शॉट से खौफजदा रहते हैं. किसी भी व्यक्ति का निजी टैलेंट, उसका हार्ड वर्क और हार को जीत में तब्दील करने की इच्छा शक्ति मैच को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए काफी है, ऊपर से धोनी जैसा अनुभवी क्रिकेटर का साथ हो तो जीत की संभावना और बढ़ जाती हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड