IND vs SA 3rd Test Match 2019: विराट कोहली के पास धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली के पास टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में कप्तान के तौर पर बनाए गए 206 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का अवसर रहेगा.

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 3rd Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पास टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) द्वारा टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में कप्तान के तौर पर बनाए गए 206 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का अवसर रहेगा. बता दें कि कप्तान के तौर पर कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 191 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2013 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस मुकाबले में धोनी ने 265 गेदों का सामना करते हुए 24 चौके और छह छक्के की मदद से 224 रनों की अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेट पारी खेली थी. इस मुकाबले को भारत ने आठ विकेट से अपने नाम किया था. इस मुकाबले में धोनी को शानदार बल्लेबाजी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया था.

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd Test Match 2019: विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका

महेंद्र सिंह धोनी ने देश के लिए दो दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ चेन्नई के मैदान में डेब्यू करते हुए देश के लिए 90 टेस्ट मैच खेलते हुए 144 इनिंग्स में 4876 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में छह शतक और 33 अर्द्धशतक लगाए. धोनी का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों को बड़ी राहत, उतार-चढ़ाव के बीच कीमतों में स्थिरता; जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड