शिखर धवन की चोट पर बोलें विराट कोहली- उन पर नजर रखी जा रही है

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि चोटिल शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर नजर रखी जा रही है और कुछ दिनों तक उनके अंगूठे पर प्लास्टर रहेगा. धवन को अंगूठे में चोट है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं

विराट कोहली (Photo Credits : IANS)

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा है कि चोटिल शिखर धवन (Shikhar  Dhawan) पर नजर रखी जा रही है और कुछ दिनों तक उनके अंगूठे पर प्लास्टर रहेगा. धवन को अंगूठे में चोट है और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. टीम ने अभी उनके विकल्प का ऐलान इसलिए नहीं किया क्योंकि टीम को उनकी वापसी की उम्मीद है. कप्तान ने भी यही बात कही है और कहा कि उन्हें धवन के सेमीफाइनल से पहले ठीक होने की उम्मीद है.

भारत को गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना था जो बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना टॉस हुए मैच रद्द कर दिया गया. कोहली ने मैच रद्द होने की घोषणा के बाद कहा, "धवन के अंगूठे पर कुछ दिन तक प्लास्टर रहेगा और इसके बाद हम उनकी स्थिति देखेंगे. उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हों और टूर्नामेंट के बाद के मैचों में उपलब्ध रहें साथ ही सेमीफाइनल में भी."

भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इस मैच को लेकर कोहली ने कहा, "जब मैदान पर उतरते हो तो शांती रहती है. सभी तरह का उत्साह और जुनून पहली बार खेल रहे खिलाड़ियों पर छा जाता है.हमारे लिए यह अपनी योग्यता के हिसाब से खेलने की बात है. हम पेशेवर खिलाड़ी हैं. यह अब काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है."

यह भी पढ़ें:- ICC CWC 2019: हार्दिक पांड्या ने कहा- अपने हाथ में 14 जुलाई को विश्व कप उठाना चाहता हूं

कोहली ने मैच के रद्द होने पर भी निराशा जाहिर की है. भारतीय कप्तान ने कहा, "खिलाड़ियों के नजरिए और अंकतालिका के हिसाब से, मैच न खेलना निराशाजनक है. लेकिन जब खेलने लायक स्थिति न हो तो मैदान पर न उतरना ही बेहतर है. इस समय हम कोई चोट नहीं चाहते. हम इस समय अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए हमें चिंता नहीं है कि हम  अंकतालिका में कहां हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें चौथे शनिवार के नियम और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का हाल