आलोचना के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देश छोड़ने वाले बयान पर दी सफाई

एक प्रशंसक को विवादास्पद जवाब देने के लिये आलोचना झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि उन्हें ‘अपनी अपनी पसंद की आजादी’ से कोई गुरेज नहीं है लेकिन प्रशंसकों से इसे हलके में लेने की अपील की ।

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली: एक प्रशंसक को विवादास्पद जवाब देने के लिये आलोचना झेल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि उन्हें ‘अपनी अपनी पसंद की आजादी’ से कोई गुरेज नहीं है लेकिन प्रशंसकों से इसे हलके में लेने की अपील की. कोहली बुधवार को विवाद के घेरे में आ गए थे जब उन्होंने एक प्रशंसक को देश छोड़ने के लिये कह डाला जिसने कहा था कि भारतीय कप्तान अनावश्यक तवज्जो पाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके बाद ट्विटर पर कोहली की जमकर आलोचना हुई.

कोहली ने आज ट्वीट किया ,‘‘ मैंने इस बारे में कहा था कि टिप्पणी में ‘ये भारतीय’ शब्द का कैसे इस्तेमाल किया गया था. बस इतना ही. मुझे अपनी अपनी पसंद की आजादी से कोई परेशानी नहीं है. इसे हलके में लें और त्यौहार का मजा लें.सभी के लिये प्यार और शांति.’’

कोहली ने अपने मोबाइल एप पर एक क्रिकेटप्रेमी की टिप्पणी पढी थी जिसने लिखा था ,‘ ओवर रेटेड बल्लेबाज. मुझे उसकी बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं दिखता . मुझे इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज इन भारतीयों से ज्यादा पसंद हैं .’’

इस पर कोहली ने कहा था ,‘‘ ठीक है तो मुझे लगता है कि आपको भारत में नहीं रहना चाहिये. आप कहीं और जाकर रहिये . आप रहते हमारे देश में हैं और प्यार दूसरे देशों से है. आप भले ही मुझे पसंद ना करें लेकिन मुझे नहीं लगता कि आपको हमारे देश में रहना चाहिये.’’ मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस पर लिखा कि कोहली एक सुविधाजनक आवरण में रह रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड