गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर कसा तंज, कहा- धोनी और रोहित शर्मा के कारण अच्छे कप्तान बनें

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा है कि वह अच्छे कप्तान इसलिए हैं क्योंकि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं.

गौतम गंभीर (Photo Credits: IANS)

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने राष्ट्रीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पर तंज कसते हुए कहा है कि वह अच्छे कप्तान इसलिए हैं क्योंकि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं. गंभीर ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "कोहली ने बीते हुए विश्व कप में अच्छी कप्तानी की थी, लेकिन अभी उन्हें एक लंबा सफर तय करना है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वह अच्छी कप्तानी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनके पास रोहित और धोनी जैसे खिलाड़ी लंबे समय से हैं."

उन्होंने कहा, "कप्तानी तब परखी जाती है जब आप फ्रेंचाइजी लीग में कप्तानी कर रहे हो, जहां आपको अन्य खिलाड़ी समर्थन नहीं देते हों." कोहली को भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाने लगा है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी करते हुए वह सफल नहीं हो पाए हैं.

आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब दिलाने वाले गंभीर ने कहा, "मैंने हमेशा ईमानदारी से यह बात कही है. रोहित को देखिए, उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ क्या किया. धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान रहते क्या हासिल किया. अगर आप इन दोनों की तुलना बेंगलोर से करोगे तब आपको परिणाम दिखेगा." यह भी पढ़ें- Throwback Photo: विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखिए आया कितना अंतर

रोहित को हाल ही में टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया है. गंभीर ने कहा कि वह टेस्ट में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफल रहेंगे. बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि राहुल को काफी ज्यादा मौके दिए गए. अब मौका है जब रोहित टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी करें."

उन्होंने कहा, "अगर आप रोहित को टीम में चुनते हैं तो वह अंतिम-11 का हिस्सा होना चाहिए. अगर वह अंतिम-11 में नहीं होते हैं तो उनको टीम में चुनने का कोई मतलब नहीं है. वह बाहर बैठने वाले खिलाड़ी नहीं हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू