Virat Kohli Is My Jeejaji Trend Takes Over Instagram: इंस्टाग्राम पर विराट कोहली बने 'जीजा जी'! अनुष्का शर्मा की 'बहनें' बनने की होड़ में जुटीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

इस ट्रेंड में भाग लेने वाली अधिकांश इन्फ्लुएंसर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में ‘Sharma’ सरनेम जोड़ा हुआ है, जिससे उनके दावे को और भी मनोरंजक बना दिया गया है. एक इन्फ्लुएंसर ने तो विराट और अनुष्का की एक जश्न मनाते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा "दिवाली दीदी और जीजा जी के साथ!" यह पूरा ट्रेंड भले ही मज़ाकिया हो, लेकिन इससे एक बात साफ है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता आज भी सोशल मीडिया की सबसे ऊंची लहरों में शामिल है.

Virat Kohli Is My Jeejaji Trend Takes Over Instagram: भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली न सिर्फ मैदान पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं. अब एक नया ट्रेंड इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें 'जीजा जी' बताया जा रहा है. इस मज़ेदार ट्रेंड में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स खुद को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बहन बताकर वीडियो शेयर कर रहे हैं. इन वीडियो में वे पहले खुद का परिचय एक सामान्य लड़की की तरह देती हैं. कभी फिल्मी परिवार की सदस्य तो कभी यह कहकर कि उनका जीजा एक बड़ा क्रिकेटर है. आखिर में वीडियो में स्क्रीनशॉट अनुष्का शर्मा के विकिपीडिया पेज का दिखाया जाता है, जिससे दर्शक समझ जाते हैं कि बात विराट कोहली की हो रही है. क्या 17 साल के लामिन यमल 30 साल की फाती वाज़क्वेज़ को कर रहे हैं डेट? वायरल हुई वेकेशन तस्वीरों पर बवाल, जानें बार्सिलोना स्टार ने क्या कहा

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली बने 'जीजा जी(Virat Kohli is My Jeejaji)

एक और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ट्रेंड में हुई शामिल

इन सभी इंस्टाग्राम वीडियो में एक समानता भी है. इनमें बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर Akon का मशहूर गाना ‘Soul Survivor’ इस्तेमाल हो रहा है. वीडियो के अंत में जब अनुष्का शर्मा का नाम सामने आता है, तो दर्शकों को यह एहसास होता है कि वीडियो बनाने वाली लड़की खुद को उनकी बहन बताकर यह दावा कर रही है कि विराट कोहली उनके 'जीजा जी' हैं. इस ट्रेंड ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और सैकड़ों इन्फ्लुएंसर्स इसमें शामिल हो चुके हैं.

इन्फ्लुएंसर ने अनुष्का शर्मा की बहन होने का किया दावा

दिलचस्प बात यह है कि इस ट्रेंड में भाग लेने वाली अधिकांश इन्फ्लुएंसर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में ‘Sharma’ सरनेम जोड़ा हुआ है, जिससे उनके दावे को और भी मनोरंजक बना दिया गया है. एक इन्फ्लुएंसर ने तो विराट और अनुष्का की एक जश्न मनाते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा "दिवाली दीदी और जीजा जी के साथ!" यह पूरा ट्रेंड भले ही मज़ाकिया हो, लेकिन इससे एक बात साफ है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता आज भी सोशल मीडिया की सबसे ऊंची लहरों में शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड