Most Runs In ICC World Cup 2023: क्विंटन डी कॉक को पछाड़कर वर्ल्ड कप के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली और सौरव गांगुली का दो दशक पुराना विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ दिया.कप्तान के तौर पर गांगूली ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में तीन शतक (111 का उच्चतम स्कोर) के साथ 465 रन बनाये थे.
Most Runs in ICC World Cup 2023: विराट कोहली रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान आईसीसी वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. कोहली अपनी 51 रन की पारी के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे और टूर्नामेंट के लीग चरण को 594 रन के साथ समाप्त किया। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने लीग चरण में 591 रन बनाये हैं. दुर्भाग्य से, विराट कोहली अपना 50वां वनडे शतक नहीं बना सके और 29वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर रूलोफ वान डेर मेरवे का शिकार बने. यह भी पढ़ें: विश्व कप में सेमीफाइनल से पहले यहां देखें सर्वाधिक रन या विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, औसत के साथ टॉप बल्लेबाजों और गेंदबाजो की सूची
इससे पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली और सौरव गांगुली का दो दशक पुराना विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ दिया.कप्तान के तौर पर गांगूली ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में तीन शतक (111 का उच्चतम स्कोर) के साथ 465 रन बनाये थे.
इसके विपरीत, रोहित ने अब विश्व कप 2023 के दौरान केवल नौ पारियों में प्रभावशाली 503 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक (131 रन) और तीन अर्धशतक शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2023 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).