Photo: वेस्टइंडीज को पहले मैच में पटखनी देने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने इस तरह की मौज-मस्ती, अनुष्का भी हुई शामिल
वेस्ट इंडीज से पहला मुकाबला जीतने के बाद अब विराट कोहली और आर अश्विन एक साथ समुंद्र के बीच यॉट पर मस्ती करते दिखाई दिए हैं.
भारत टीम इस समय वेस्टइंडीज दौर पर हैं. कैरिबियाई टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने आसानी से जीत दर्ज कर ली है. हालांकि इस मुकाबले के शुरुआत में कप्तान विराट कोहली पर आर अश्विन को टीम में ना लिए जाने का आरोप भी लगा. खबर आई की मनमुटाव के चलते ही विराट कोहली ने अश्विन को टीम में जगह नहीं दी. लेकिन पहला मुकाबला जीतने के बाद अब विराट कोहली और आर अश्विन एक साथ समुंद्र के बीच यॉट पर मस्ती करते दिखाई दिए हैं.
आर अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मस्ती के दौरान की फोटो शेयर की हैं. जिसमें विराट कोहली, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, आर अश्विन, के एल राहुल और मयंक अग्रवाल एक साथ एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. जिससे साफ होता है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कोई भी मनमुटाव नहीं हैं. यह भी पढ़े: Ind vs WI 2019: जीत के बाद विराट कोहली ने इन खिलाड़ियों को जमकर सराहा
Seaside plus sunset is a deadly combination👌 pic.twitter.com/u7YpSQR9db
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) August 27, 2019
मैच की बात करे तो भारत ने एंटीगा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 419 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 100 रन बनाकर शिमट गई. इस दौरान वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी भारी पड़ी और उन्होंने 5 विकेट झटके. जबकि ईशांत ने 3 और शमी ने 2 विकेट अपने नाम किए. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (102) के शतक और हनुमा विहारी (93) तथा कप्तान विराट कोहली (51) के अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की टेस्ट क्रिकेट में यह चौथी सबसे बड़ी जीत है
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

