Virat Kohli ने T20 की कप्तानी छोड़ने पर कहा, मैं हर भारतीय का धन्यवाद करता हूं जो टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना करते हैं

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को घोषणा की कि वह टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे. कई दिनों से चल रहे संशय पर विराम लगाते हुए कोहली ने आज ट्विटर के जरिए एक बयान में इसकी घोषणा की. कोहली ने बताया कि वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 के कप्तानी पद को छोड़ देंगे.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरूवार को घोषणा की कि वह टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ेंगे. कई दिनों से चल रहे संशय पर विराम लगाते हुए कोहली ने आज ट्विटर के जरिए एक बयान में इसकी घोषणा की. कोहली ने बताया कि वह इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 के कप्तानी पद को छोड़ देंगे. ट्वीट के जरिए उन्होंने इस यात्रा के दौरान उनका साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद दिया.

यह भी पढ़े: T20 में जो नहीं कर पाए धोनी-मॉर्गन, उस उपलब्धि को हासिल किया कोहली ने

कोहली ने ट्वीट के जरिए बयान जारी कर कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को लीड करने का मौका भी मिला. जिन्होंने कप्तान के रूप में मेरे सफर में मेरा साथ दिया, खिलाड़ी, सहायक स्टाफ, चयन समिति, मेरे कोच और हर भारतीय का मैं धन्यवाद करता हूं जो हमारी जीत के लिए प्रार्थना करते हैं."उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि वर्कलोड काफी जरूरी होता है और ये मेरे साथ पिछले आठ-नौ महीने से था. तीनों प्रारूप में खेलना और लगातार पांच-छह वर्षो से कप्तानी करना, मुझे लगता है कि मुझे खुद को टेस्ट और वनडे में टीम की कमान संभालने के लिए खुद को स्पेस देना होगा.

टी20 के कप्तान के तौर पर मैंने टीम को सबकुछ दिया. मैं आगे भी एक बल्लेबाज के तौर पर ऐसा करता रहूंगा. "कोहली ने कहा, "जाहिर है कि इस फैसले पर पहुंचने के लिए मुझे समय लगा. अपने करीबी लोगों रवि भाई और रोहित जो लीडरशीप ग्रुप का अहम हिस्सा हैं, इनसे चर्चा करने के बाद मैंने दुबई में अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. मैंने इस बारे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह और अध्यक्ष सौरभ गांगुली तथा सभी चयनकर्ताओं से भी बात की है. मैं आगे भी अपनी क्षमता के अनुरूप भारतीय क्रिकेट की सेवा करूंगा. "

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड