Virat Kohli And Rohit Sharma Average: विराट कोहली और रोहित शर्मा का पिछली 25 पारियों में कुछ ऐसा है औसत, यहां देखें चौंका देने वाले आंकड़ें

इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. वहीं यहां की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती है. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credits: HT/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) आगामी 12 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) की शुरुआत करने जा रही है. 3 जुलाई को टीम इंडिया के खिलाड़ी दौरे के लिए रवाना होंगे. आगामी दौरे पर टीम इंडिया कुल 10 मैच खेलेगी. जिसमें 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series), 3 मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) और 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20I Series) खेली जाएगी. वेस्टइंडीज दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान 23 जून को चयनकर्ताओं ने कर दिया.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ समय से ख़राब फॉर्म से जूझ रहे थे. पिछले साल खेले गए एशिया कप में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर फॉर्म में शानदार वापसी की थी. World Cup 2023: इन 9 मैदानों पर टीम इंडिया खेलेगी वर्ल्ड कप मुकाबले, यहां जानें कौन-कौन से ग्राउंड्स पर विराट कोहली ने ठोका हैं शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2022 और इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वहीं, लंबे समय से शतक नहीं लगा पाने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस साल 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में और 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाया था.

टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का औसत विराट कोहली से कम

बता दें कि पिछली 25 वनडे पारियों में रोहित शर्मा का औसत 49.52 और विराट कोहली का औसत 42.08 का रहा है. पिछली 25 टेस्ट पारियों में रोहित शर्मा का औसत 42.95 और विराट कोहली का औसत 33.66 का रहा है.

पिछली 25 टी20 इंटरनेशनल पारियों में रोहित शर्मा का औसत 23.73 का और विराटका औसत 54.70 का रहा है. आखिरी बार दोनों दिग्गज बल्लेबाज आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर आए थे. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में नजर आने वाले हैं.

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच में भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका में खेलने उतरेंगी. यह एक संतुलित पिच है.

इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी. वहीं यहां की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को ही मदद मिलती है. पहले टेस्ट में दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी