अनुष्का के अलावा विराट ने भी 'जीरो' से खत्म किया साल 2018, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारत (India) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट करने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया (Australia) और भारत (India) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज ऑस्ट्रेलियाई टीम को आउट करने के बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी. साल 2018 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज आखिरी बार बल्लेबाजी की और वह अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हुए. दूसरी पारी में विराट अपना खाता तक नही खोल पाए. जीरो पर आउट होने की वजह से विराट कोहली को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भी ट्विटर पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई अनुष्का शर्मा की फिल्म का नाम भी 'जीरो' है. यह फिल्म साल 2018 की उनकी आखिरी फिल्म है. इसलिए विरुष्का का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि ये विराट के सच्चे प्यार को दर्शाता है. अपनी पत्नी अनुष्का और उनकी फिल्म को सपोर्ट करने के लिए विराट पहली बार इस साल में 'जीरो' पर आउट हुए.

आपको बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने 443 रनों पर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को महज 151 रनों पर समेट दिया. भारत की ओर से बुमराह ने 6 विकेट लिए. दूसरी पारी में भारत ने पांच विकेट खोकर 54 रन बना लिए है.

Share Now

संबंधित खबरें

Flash Flood Alert: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को अचानक बाढ़ का खतरा: लखनऊ, ग्वालियर, गया और 1 अन्य क्षेत्र आज अलर्ट पर

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट