श्रेयस अय्यर के साथ रैपिड फायर में शिखर धवन ने किए कई बढ़े खुलासे, देखे वीडियो

विश्वभर में कोरोना वायरस की मार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है. देश में लॉकडाउन की वजह से क्रिकेटर भी अपने घर पर ही हैं और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहे हैं.

शिखर धवन और श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली: विश्वभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है. देश में लॉकडाउन की वजह से क्रिकेटर भी अपने घर पर ही हैं और इसी वजह से वो सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिता रहे हैं. इसी बीच भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और भारतीय टीम के मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंस्टाग्राम पर लाइव आए और रैपिड फायर राउंड के दौरान कई खुलासे भी किए.

इस लाइव चैट के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के सलामी बल्लेबाज धवन के सामने मैजिक ट्रिक पेश कर उनको हैरान कर दिया. अय्यर ने पहले तो दिमाग पड़ने वाला जादू दिखाकर चकित किया तो वहीं दूसरी ओर कार्ड मैजिक ट्रिक्स दिखाकर हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए किया गया स्थगित, बीसीसीआई ने की पुष्टि

इसके अलावा धवन ने श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत में कई अहम खुलासे किए. धवन ने बताया कि साल 2019 में आईसीसी वर्ल्ड के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके बल्ले से निकला शतक उनके क्रिकेट करियर का अबतक का सबसे शानदार शतक है.

वहीं शिखर धवन ने आगे बताया कि उन्हें अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन का सामना करना सबसे कठिन लगता है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि टर्निंग विकेट पर ऑफस्पिनर्स को खेलना भी उन्हें काफी मुश्किल लगता है. धवन ने साथ ही में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर को बॉलीवुड की अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस भी बताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

असम में पहली बार नेशनल हाईवे बना 'रनवे': पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग सुविधा का किया उद्घाटन, लड़ाकू विमानों ने दिखाया दम (See Pics and Video)

Pulwama Attack Anniversary 2026: पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके अदम्य साहस से हर भारतीय को मिलती है शक्ति'

\