विज्जी ट्राफी के लिए मुंबई की टीम में शामिल हुए अर्जुन तेंदुलकर
दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी के लिये मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
दिग्गज क्रिकेट सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी के लिये मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.
अर्जुन बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्हें 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिये मंगलवार को घोषित टीम में शामिल किया.
उन्नीस वर्षीय अर्जुन इससे पहले T20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं. वह भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

