Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा कब खेलेंगे अपना अगला मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान विराट कोहली ने दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर के 16,000 रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में ये मुकाम हासिल किया. विराट कोहली भारत की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले सचिन तेंदुलकर (21,999) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का आगाज हो चुका है. पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. इस टूर्नामेंट में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के लिए इंटरनेशनल मैच खेले कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई (Mumbai) के लिए और दिल्ली (Delhi) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेल रहे हैं. सभी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है. पहले मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपना 37 वां लिस्ट-ए शतक जड़ दिया. 237 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम का आगाज शानदार रहा. रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की और 62 गेंदों में चौकों और आठ छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. यह भी पढ़ें: India Women vs Sri Lanka Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान विराट कोहली ने दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर के 16,000 रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में ये मुकाम हासिल किया. विराट कोहली भारत की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले सचिन तेंदुलकर (21,999) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने दिल्ली से खेलते हुए और रोहित शर्मा ने मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए शतक लगाए. विराट कोहली ने बुधवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की ओर से खेलते हुए 101 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. अब ये दोनों धुरंधर बल्लेबाज इस घरेलू टूर्नामेंट में कम से कम 1-1 मैच और खेलने वाले हैं. चलिए इस बारे में विस्तार से बताते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली कब खेलेंगे अपना अगला मुकाबला

रोहित शर्मा मुंबई के दूसरे एलीट ग्रुप-C मैच में भी खेलेंगे, जो कल यानी 26 दिसंबर को सवाई मानसिंह स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ खेला जाएगा. उत्तराखंड को अपने पहले मैच में हार मिली थी. दूसरी तरफ विराट कोहली भी कल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का दूसरा एलीट ग्रुप-D मैच खेलेंगे. बता दें कि गुजरात ने भी अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की हुई है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आएंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

टीम इंडिया को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज खेलनी है. इस 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना लगभग तय है. ये दोनों दिग्गज हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपंन्न हुई वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखे थे.

Share Now

Tags

andhra cricket team vs delhi cricket team andhra cricket team vs delhi cricket team match scorecard Andhra Vs Delhi Andhra vs Delhi Live Score delhi vs andhra delhi vs andhra vijay hazare Ishant Sharma mumbai cricket team vs mumbai vs sikkim live streaming mumbai vs sikkim Mumbai vs Sikkim Live Score Rishabh Pant Rohit Sharma sikkim cricket team vs mumbai cricket team match scorecard vht 2025 Vijay Hazare Trophy vijay hazare trophy delhi Vijay Hazare Trophy Elite 2025-26 vijay hazare trophy live Vijay Hazare Trophy Live Score Vijay Hazare Trophy Live Streaming vijay hazare trophy where to watch Virat Kohli where to watch andhra cricket team vs delhi cricket team where to watch vijay hazare trophy आंध्र क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली क्रिकेट टीम मैच स्कोरकार्ड आंध्र बनाम दिल्ली आंध्र बनाम दिल्ली लाइव स्कोर इशांत शर्मा दिल्ली बनाम आंध्र दिल्ली बनाम आंध्र विजय हजारे मुंबई बनाम सिक्किम लाइव स्कोर रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी दिल्ली विजय हजारे ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग विराट कोहली वीएचटी 2025

\