आंध्रा छोड़ हैदराबाद चले Hanuma Vihari

भारत के टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने आंध्रा क्रिकेट एसोसिएशन से अलग होने का फैसला किया है और हैदराबाद लौट आए हैं. जहां उन्होंने 2010 में डेब्यू किया था. अब वह घरेलू क्रिकेट के आगामी 2021/22 सीजन में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे.

हनुमा विहारी (Photo Credits: Instagram/viharigh)

हैदराबाद, 15 सितम्बर: भारत (India) के टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने आंध्रा क्रिकेट एसोसिएशन से अलग होने का फैसला किया है और हैदराबाद लौट आए हैं. जहां उन्होंने 2010 में डेब्यू किया था. अब वह घरेलू क्रिकेट के आगामी 2021/22 सीजन में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह भी पढ़े:IPL 2021: आईपीएल के मैचों में सीमित दर्शकों को अनुमति दी जायेगी

विहारी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं अच्छी शर्तों पर आंध्र क्रिकेट संघ से अलग हो रहा हूं. मुझे पिछले 5 वर्षों से आंध्र का कप्तान और प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है. मैं एक ऐसी टीम में विकसित हुआ जिस पर हमें गर्व है. और मैं अपने सभी साथियों, कोचों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों को निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं आने वाले सत्र से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन का हिस्सा रहूंगा .

विहारी ने 12 टेस्ट मैचों में 32.84 के औसत से 624 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक उनके नाम हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के सदस्य थे, जहां उन्हें एक भी टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. 94 प्रथम श्रेणी मैचों में, विहारी ने 21 शतकों और 37 अर्धशतकों के साथ 55 के औसत से 7261 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 302 रन था जो कि रणजी ट्रॉफी के 2017/18 सीजन में ओडिशा के खिलाफ था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Shubman Gill ODI Record: शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास, इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे