VIDEO: कटक में भारत–दक्षिण अफ्रीका T20 मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव पत्नी संग श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, हेड कोच गौतम गंभीर व खिलाड़ी भी रहे मौजूद

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी के साथ, हेड कोच गौतम गंभीर और अन्य खिलाड़ियों के साथ पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद सभी ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना और प्रार्थना की.

(Photo Credits ANI

Ind vs SA T20:  टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों टीमों के बीच पहला T20 मुकाबला आज मंगलवार को ओडिशा के कटक स्थित बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है.

जगन्नाथ मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार

कटक पहुंचने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी पत्नी के साथ, हेड कोच गौतम गंभीर और अन्य खिलाड़ियों के साथ पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद सभी ने टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-अर्चना और प्रार्थना की. यह भी पढ़े; IND vs SA 1st T20I 2025: कटक में सिर्फ एक टी20 मुकाबला जीत सकी टीम इंडिया, अब सुधारना होगा रिकॉर्ड

देखें वीडियो

शाम 7 बजे शुरू होगा मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला मंगलवार शाम 7 बजे खेला जाएगा. मैच से पहले ही फैंस में टीम इंडिया की जीत को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.

दोनों तीनों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

कटक में होने वाला यह पहला T20 मुकाबला बेहद रोमांचक होने की संभावना है. दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. ऐसे में T20 सीरीज में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\