Video: केएल भाई ने मुझे गेंद को ऑफ-स्टंप लाइन के बाहर लाने के लिए कहा...", IND vs SL मैच के दौरान KL Rahul की मदद पर बोले कुलदीप यादव
स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 सितंबर को कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर फोर मुकाबले के 4 विकेट झटके। इस दौरान कुलदीप सबसे पहले को सदीरा समरविक्रमा को आउट किया। लेकिन सदीरा आउट करने का काम एक सफल साजिश के तहत हुआ जिसके के लिए कुलदीप ने विकेटकीपर केएल राहुल को श्रेय दिया.
Kuldeep Yadav on KL Rahul: स्टार भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 12 सितंबर को कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर फोर मुकाबले के 4 विकेट झटके. इस दौरान कुलदीप सबसे पहले को सदीरा समरविक्रमा को आउट किया. लेकिन सदीरा आउट करने का काम एक सफल साजिश के तहत हुआ जिसके के लिए कुलदीप ने विकेटकीपर केएल राहुल को श्रेय दिया. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: 'मैं बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों भूमिकाओं के लिए तैयार था', अपने वापसी पर बोले केएल राहुल
दरअसल, बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव से बात करते हुए, कुलदीप यादव ने इस बारे में कहा कि उन्होंने समरविक्रमा के विकेट के बाद केएल राहुल की ओर इशारा क्यों किया. कुलदीप ने कहा,"केएल भाई ने मुझे ऑफ-स्टंप के बाहर से गेंद को स्पिन करने के लिए कहा था. मैं मध्य स्टंप लाइन पर गेंदबाजी कर रहा था और बल्लेबाज के लिए इसे प्रबंधित करना थोड़ा आसान था. इसलिए केएल भाई ने मुझे ऑफ-स्टंप के बाहर गेंद को स्पिन करने के लिए कहा- स्टंप लाइन और उसने वास्तव में अच्छा काम किया क्योंकि मुझे भी काफी ड्रिफ्ट मिली. इसलिए मैं इसके लिए केएल भाई को धन्यवाद दूंगा."
देखें वीडियो:
From secrets behind bowling brilliance to that superb catch & more 👌 👌
In conversation with @imkuldeep18 & @surya_14kumar after #TeamIndia's win over Sri Lanka in Super 4s 👍 👍 - By @RajalArora
FULL INTERVIEW 🎥 🔽 #AsiaCup2023 | #INDvSL https://t.co/xlAIq9qIqj pic.twitter.com/sVl7y7L50b
— BCCI (@BCCI) September 13, 2023
आगे सूर्यकुमार यादव से कुलदीप ने कहा, "पांच विकेट लेने के बाद मैं आश्वस्त था, लेकिन थोड़ी आत्मसंतुष्टि थी और आपसे (एसकेवाई) दो मिनट की बातचीत से मुझे समझ आया कि आज मुझे अपनी टीम के लिए एक बार फिर विकेटों के लिए भूखा रहना होगा और पांच विकेट के कारण ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए. इसलिए इसके लिए सूर्या भाई को धन्यवाद.''
बता दें की 12 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर का चौथा मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने फाइनल में भी अपनी जगह बना ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2023 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

