Venkatesh Iyer: काउंटी में चमके वेंकटेश अय्यर, लंकाशायर को दिलाई जीत

49वां ओवर वेंकटेश करने के लिए आए. पहली दो गेंदों पर एक चौका लेग बाय और दूसरा बाय के तौर पर आया और यहां से लंकाशायर की मुश्किलें बढ़ने लगी थी. तीसरी गेंद वेंकटेश ने वाइड फेंक दी. इसके बाद अगली तीन गेंद पर एक-एक रन और एक वाइड का आया. अब लग रहा था कि वूस्टरशायर यहां से मैच को निकाल कर ले जाएगी.

वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: इंग्‍लैंड में चल रहे वनडे कप में बुधवार को वेंकटेश अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया. वेंकटेश ने लंकाशायर की ओर से खेलते हुए रोमांचक मुक़ाबले में वूस्टरशायर के ख़‍िलाफ़ 49वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. Netherlands Beats United States, ICC CWC League 2 2024 Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 19 रन से हराया, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

लंकाशायर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 237 रनों का स्‍कोर खड़ा किया. पहले बल्‍ले से प्रदर्शन करते हुए वेंकटेश ने 42 गेंद में 25 रनों की पारी खेली, जिसमें दो चौके शामिल थे, लेकिन वेंकटेश का बेहतरीन प्रदर्शन गेंदबाज़ी से निकलकर आया. वेंकटेश सातवें गेंदबाज़ी विकल्‍प के तौर पर गेंदबाज़ी करने के लिए आए. कप्‍तान जेक लिबी 104 गेंद में 83 रन बनाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज़ पर ले जाते दिख रहे थे. हालांकि यह विकेट वेंकटेश को नहीं मिला. वूस्टरशायर को आख़‍िरी दो ओवरों में 15 रनों की ज़रूरत थी और उनके पास दो ही विकेट बचे थे.

49वां ओवर वेंकटेश करने के लिए आए. पहली दो गेंदों पर एक चौका लेग बाय और दूसरा बाय के तौर पर आया और यहां से लंकाशायर की मुश्किलें बढ़ने लगी थी. तीसरी गेंद वेंकटेश ने वाइड फेंक दी. इसके बाद अगली तीन गेंद पर एक-एक रन और एक वाइड का आया. अब लग रहा था कि वूस्टरशायर यहां से मैच को निकाल कर ले जाएगी.

इसी बीच टॉम हिनली डीप मिडविकेट पर पुल करके बाउंड्री निकालने के प्रयास में कैच आउट हो गए. अब केवल एक विकेट बचा था. अगली गेंद पर हैरी डेरली स्‍लॉग करने का प्रयास करते हुए चूक गए और पगबाधा हो गए. इसी के साथ लंकाशायर यह रोमांचक मैच तीन रनों से जीतने में सफल रहा. वेंकटेश ने छह ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड