Usman Khawaja New Record: उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंकाई धरती पर बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दौरान उस्मान ख्वाजा ने 232 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा ने 290 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया.

Usman Khawaja (Photo: X)

Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st Test 2025: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट के दौरान उस्मान ख्वाजा ने 232 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 1 छक्का लगाया. टेस्ट मैच के दूसरे दिन उस्मान ख्वाजा ने 290 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. उस्मान ख्वाजा श्रीलंका की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उस्मान ख्वाजा से पहले जस्टिन लैंगर ने श्रीलंका में 166 रन की पारी खेली थी. इस बीच उस्मान ख्वाजा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

यह भी पढें: Usman Khawaja New Milestone: उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, जस्टिन लैंगर को पछाड़ा, ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

दरअसल, श्रीलंका में खेले गए टेस्ट की एक पारी में विपक्षी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले की लिस्ट में ख्वाजा अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. उस्मान ख्वाजा से पहले इस लिस्ट पर नंबर एक पर क्रिस गेल हैं. वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने 2010 में 15 से 19 नवंबर तक गॉल में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान आइलैंडर्स के खिलाफ 437 गेंदों पर 333 रन बनाए थे. वहीं दूसरे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं. जिन्होंने 2003 में कोलंबो में 274* रनों की पारी खेली थी.

श्रीलंका में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च टेस्ट स्कोर

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 333 रन, गॉल, 2010

स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड) – 274* रन, कोलंबो (PSS), 2003

उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया) - 232, गॉल, 2025

जो रूट (इंग्लैंड) – 228 रन, गॉल, 2021

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 221 रन, कोलंबो (SSC), 2001

सऊद शकील (पाकिस्तान) – 208* रन, गॉल, 2023

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 203 रन, कोलंबो (SSC), 2010

वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 201* रन, गॉल, 2008

अब्दुल्ला शफीक (पाकिस्तान) – 201 रन, कोलंबो (SSC), 2023

मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश) – 200 रन, गॉल, 2013

इसके अलावा ख्वाजा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिनेश चांदीमल का रिकॉर्ड तोडा है. ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जुलाई 2022 में गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में चांदीमल ने श्रीलंका के लिए 326 गेंदों पर नाबाद 206 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में पथुम निसांका ने शतक ठोककर श्रीलंका को दिलाई धमाकेदार जीत, ऑस्ट्रेलिया हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें AUS बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\