UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 10th Match Live Streaming: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह पांचवां मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs BAN U19, ICC Under 19 World Cup 2026 7th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

यह मुकाबला यूपी वॉरियर्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है और 4 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यूपी वॉरियर्स को चार मैच के बाद भी दूसरी जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जॉइंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर है. दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है.

अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी दूसरी जीत भी दर्ज करेगी. लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला यूपी के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है.

मेग लैनिंग की अगुवाई में वॉरियर्ज अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद तालिका में चढ़ने के लिए बेताब हैं. 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.20 करोड़) के रूप में, दीप्ति शर्मा पर प्रदर्शन का दबाव है. डीआंद्रा डॉटिन के साथ उनकी हालिया 93 रन की नाबाद साझेदारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाया, लेकिन उनका ऑफ-स्पिन मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर को निष्प्रभावित करने में महत्वपूर्ण होगा.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI-W vs UPW-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल आठ मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच डब्ल्यूपीएल का दसवां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2026 का दसवां मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान दोपहर 2:30 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women Live Streaming)

मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच दसवां मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs UPW-W 10th Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस महिला: हेली मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ.

यूपी वारियर्स महिला: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, डींड्रा डोटिन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्रांति गौड़.

नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.