UPW vs GG, WPL 2026 14th Match Prediction: वडोदरा में आज यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

आज के मुकाबले में बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर, काश्वी गौतम, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. वहीं, गुजरात जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज बेथ मूनी और क्रांति गौड़ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मेग लैनिंग और काश्वी गौतम के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.

गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

UP Warriorz Women vs Gujarat Giants Women, 14th Match TATA Women's Premier League 2026 Winner Prediction: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 22 जनवरी को यूपी वारियर्स महिला बनाम गुजरात जायंट्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वडोदरा (Vadodara) के बीसीए स्टेडियम, कोटाम्बी (BCA Stadium, Kotambi) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वारियर्स की शुरुआत बेहद कठिन रही थी, जहां टीम को लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी थीं. हालांकि इसके बाद वॉरियर्ज़ ने शानदार वापसी की और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इन जीतों के साथ यूपी वारियर्स ने लय हासिल कर ली है और अब टीम इसी मोमेंटम को बरकरार रखते हुए अपने अगले मुकाबले में गुजरात जायंट्स को चुनौती देने उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात जायंट्स की अगुवाई एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) कर रहीं हैं. जबकि, यूपी वारियर्स की कमान मेग लैनिंग (Meg Lanning) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England, 1st ODI Match Toss Winner Prediction: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है. गुजरात जायंट्स की टीम ने अब तक खेले गए मुकाबलों में 2 मैच जीते हैं, जबकि 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाज़ी में एशले गार्डनर गुजरात जायंट्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रही हैं, जिनके नाम 191 रन दर्ज हैं. वहीं गेंदबाज़ी में सोफी डिवाइन ने अब तक 9 विकेट लेकर टीम का भार संभाला है. पिछले मुकाबले में गुजरात जायंट्स विमेन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 61 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम की स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है.

यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ मैदान में उतरी है. महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स की टीम इस समय अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. यूपी वारियर्स की टीम ने अब तक 5 मुकाबलों में 2 जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. बल्लेबाज़ी में फोएबे लिचफील्ड यूपी वारियर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं, जिनके नाम 211 रन दर्ज हैं. वहीं गेंदबाज़ी में शिखा पांडेय ने 5 विकेट लेकर टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है. पिछले मुकाबले में UP वॉरियर्ज़ विमेन ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज की थी.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (GG-W vs UPW-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात जायंट्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात जायंट्स महिला की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. गुजरात जायंट्स महिला ने चार मैच जीते हैं, जबकि तीन मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (GG-W vs UPW-W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. यूपी वारियर्स महिला के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर गुजरात जायंट्स की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. गुजरात जायंट्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 14वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

गुजरात जायंट्स महिला की जीत की संभावना: 52%

यूपी वारियर्स महिला की जीत की संभावना: 48%.

आज के मुकाबले में बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर, काश्वी गौतम, मेग लैनिंग, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. वहीं, गुजरात जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज बेथ मूनी और क्रांति गौड़ के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मेग लैनिंग और काश्वी गौतम के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GG-W vs UPW-W 14th Match Playing Prediction)

गुजरात जायंट्स महिला: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, तीतास साधु, रेणुका सिंह.

यूपी वारियर्स महिला: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोबे लिचफील्ड, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

नोट: गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त