United Arab Emirates Women Beat Zimbabwe Women, 8th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, तीर्था सतीश ने खेली 81 रनों की शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी निभाई. जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 128 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से बिज़ ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली. बिज़ा के अलावा केलिस नधलोवु ने 32 रन बनाए.

तीर्था सतीश (Photo Credits: Twitter)

Zimbabwe Women National Cricket Team vs United Arab Emirates Women National Cricket Team Scorecard: संयुक्त अरब अमीरात महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे महिला राष्ट्रीय क्रिकेट के बीच महिला त्रि-श्रृंखला ( Womens Tri-Series) का आठवां मुकाबला आज यानी 13 सितंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इस महिला त्रि-श्रृंखला में संयुक्त अरब अमीरात की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर हैं. जबकि जिम्बाब्वे की टीम दो अंक हासिल कर तीसरे नंबर पर हैं. United Arab Emirates Women vs Zimbabwe Women, 8th Match 1st Inning Scorecard: जिम्बाब्वे ने संयुक्त अरब अमीरात के सामने रखा 129 रनों का टारगेट, बिज़ा और केलिस नधलोवु ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ट्राई-सीरीज में संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम ने अब टीम छह मुकाबले खेले हैं. जिसमें पांच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे महिला टीम ने अब तक पांच मुकाबला खेले हैं. जिसमें एक मैच में जीत दर्ज की है और चार में हार मिली है. इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा रोहित ओझा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की महिला टीम की शुरूआत शानदार रही और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी निभाई. जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 128 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से बिज़ ने सबसे ज्यादा 36 रनों की पारी खेली. बिज़ा के अलावा केलिस नधलोवु ने 32 रन बनाए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दूसरी तरफ, संयुक्त अरब अमीरात की ओर से समैरा धरणीधरका ने सबसे ज्यादा दो विकेट ली. समैरा धरणीधरका के अलावा इंदुजा नंदकुमार, वैष्णव महेश और ईशा रोहित ओझा को एक-एक विकेट मिला. संयुक्त अरब अमीरात की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 129 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की शुरूआत शानदार रहीं और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े.

संयुक्त अरब अमीरात की टीम 16.2 ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से सलामी बल्लेबाज तीर्था सतीश ने सबसे ज्यादा नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान तीर्था सतीश ने एक छक्का और नौ चौके जड़ी. तीर्था सतीश के अलावा कविशा एगोडागे ने 26 रन बनाई. जिम्बाब्वे की ओर से जोसेफिन नकोमो ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम की.

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में ब्योर्न फोर्टुइन ने चटकाए 4 विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को महज 157 रनों पर समेटा; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट