ब्रिटेन से स्वदेश लौटने के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने खुद को अलग किया
संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा ,‘‘ मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं .’’
कोलंबो: श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा है कि उन्होंने फिलहाल खुद को अलग कर लिया है. कोविड 19 के चलते श्रीलंका सरकार ने भी निर्देश दिये हैं कि यूरोप से लौटने वाले नागरिक खुद को अलग कर लें. संगकारा ने न्यूज फर्स्ट से कहा ,‘‘ मुझमें कोई लक्षण नहीं पाये गए हैं लेकिन मैं सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा हूं .’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं एक सप्ताह पहले लंदन से आया और मैने देखा कि एक से 15 मार्च के भीतर विदेश से आने वालों के लिये पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन कराना और खुद को अलग करना जरूरी है. मैने पुलिस के पास रजिस्ट्रेशन करा लिया है.’’संगकारा और पूर्वकप्तान महेला जयवर्धने सोशल मीडिया पर लोगों को घबराहटसे बचने और सामाजिक दूरी बनाये रखने का आग्रह कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर: पूर्व सीएम नेता वसुंधरा राजे सिंधिया, और उनके बेटे दुष्यंत सिंह ने अपने किया क्वारंटाइन, कनिका कपूर की पार्टी में हुए थे शामिल
श्रीलंका में कोविड 19 के 80 पाजीटिव मामले मिले हैं.इस बीच आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जैसन गिलेस्पी भी इंग्लैंड से लौटने के बाद दो सप्ताह के लिये अलग हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

