क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 1 Scorecard: खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त, बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर बनाए 107 रन

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया. बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जिसमें मुश्फिकुर रहीम(6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है.

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 1 Scorecard: खराब रोशनी के कारण पहले दिन का खेल जल्दी समाप्त, बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर बनाए 107 रन
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर(शुक्रवार) से कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया. बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए. जिसमें मुश्फिकुर रहीम(6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. अगर कल मौसम ने साथ दिया और मैच खेला जाएगा, तो दोनों अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी शुरू करेंगे. यह भी पढ़ें: खराब रोशनी के चलते रुका IND बनाम BAN पहले टेस्ट मैच का खेल, बांग्लादेश का स्कोर 107/3

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल ख़त्म

बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल हक ने 40 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शांति ने 31 रन बनाए. ज़ाकिर हसन और शादमान इस्लाम क्रमशः 0 और 24 रन बनाकर आउट हुए. बांग्लादेश ने पहले विकेट के लिए 26 रन पर ज़ाकिर का विकेट खोया, फिर 29 रन पर शादमान का विकेट गिरा. इसके बाद, 80 रन पर नजमुल शांति भी रविचंद्रन अश्विन के हाथों LBW होकर पवेलियन लौट गए.

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

बांग्लादेश की पहली पारी: 107/3 (35 ओवर), मोमिनुल हक 40* रन, नजमुल शांति 31 रन, शादमान इस्लाम 24 रन

भारत की गेंदबाजी: आकाश दीप 34/2, आर अश्विन 22/1

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पारियों ने उन्हें अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया. भारत की ओर से आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. रविचंद्रन अश्विन ने 9 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया. बाकि भारतीय गेंदबाजों का झोली खाली रहा. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त होने से प्रशंसकों को निराशा हुई, लेकिन बांग्लादेश के 107 रन पर 3 विकेट गिरने से खेल में रोमांच बरकरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).