Tricolour Banned In Indian Stadium: चेपॉक स्टेडियम में नहीं ले जानें दिया गया तिरंगा, पुलिसकर्मी ने कूड़ेदान से निकाला भारतीय झंडा, देखें वायरल वीडियो

सोमवार को चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप 2023 के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, तो एक पुलिस अधिकारी द्वारा प्रशंसकों को भारतीय झंडे ले जाने से मना करने के बाद विवाद खड़ा हो गया.

Tricolour Banned In Indian Stadium: सोमवार को चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप 2023 के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, तो एक पुलिस अधिकारी द्वारा प्रशंसकों को भारतीय झंडे ले जाने से मना करने के बाद विवाद खड़ा हो गया. अधिकारी ने कुछ प्रशंसकों से तिरंगे जब्त कर लिए और कथित तौर पर उन्हें कूड़ेदान में फेंक दिया. हालांकि, प्रशंसकों की आपत्ति के बाद उन्होंने झंडों को वापस ले लिया और उन्हें इंतजार कर रहे पुलिस वाहन में रख दिया. यह भी पढ़ें: रोमांचक मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में लगाई लम्बी छलांग, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

वाहन में झंडे रखने वाले पुलिस अधिकारी के दृश्य कैमरे में कैद हो गए और कुछ टेलीविजन समाचार चैनलों ने इसे प्रसारित किया. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि पुलिस अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार क्यों किया. चेन्नई में क्रिकेट मैचों के दौरान पुलिस और सुरक्षा कर्मियों द्वारा फैंस की तलाशी लेना और उन्हें छोटे झंडे वाले डंडे ले जाने से रोकना आम बात है, लेकिन वे केवल कपड़े के झंडों को ही अंदर ले जाने की अनुमति देते हैं.

विडियो देखें:

23 अक्टूबर(सोमवार) को अफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया.  बल्लेबाजो के कमाल के प्रदर्शन के बदौलत अफ़ग़ानिस्तान ने  पाकिस्तान ने 8 विकेट से हराया है, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (65), इब्राहिम जादरान(87), रहमत शाह(77), हशमतुल्लाह शाहिदी(48) रन बनाए है. पहली पारी में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को रनों का टारगेट दिया है, जिसमे अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेला है. वही इफ़्तेख़ार अहमद और शादाब खान 40- 40 रन जोड़े थे.

जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए थे. जिसमे अफ़ग़ानिस्तान के लिए नवीन-उल-हक 2, मोहम्मद नबी 1, अजमतुल्ला उमरजई 1, नूर अहमद 3 लिए है. 283 रन के टारगेट को पीछा करने उतारी अफ़ग़ानिस्तान ने 6 बॉल रहते 2 विकेट खोकर आठ विकेट से जीत दर्ज की है. पाकिस्तान के लिए सिर्फ हसन अली और शाहीन अफरीदी को 1-1 विकेट मिला है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSL 2026 Points Table With NRR: लाहौर कलंदर्स ने ओपनिंग मैच जीतकर बनाई बढ़त, जानें नेट रन रेट के साथ स्टैंडिंग्स

Quetta Gladiators vs Karachi Kings 2nd T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल