Trent Boult Enters 600 Wickets Club: घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बने

बोल्ट वनडे विश्व कप इतिहास में 50 या अधिक विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जो 59 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम शामिल है.

न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरु: ट्रेंट बोल्ट गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए. श्रीलंका के कुसल मेंडिस के विकेट के साथ बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की.

वह मौजूदा साथी टिम साउदी और पूर्व कप्तान डेनियल वेटोरी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बन गए. 34 साल के बोल्ट ने अब तक सिर्फ 315 पारियों में 25.73 की शानदार औसत से 601 विकेट लिए हैं. NZ Beat SL, World Cup 2023: सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंचा न्यूजीलैंड, हाईवोल्टेज मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त

इससे पहले मैच में बोल्ट वनडे विश्व कप इतिहास में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज भी बने.

बोल्ट वनडे विश्व कप इतिहास में 50 या अधिक विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जो 59 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\