ENG vs PAK, ICC World Cup 2023 Preview: कल इंग्लैंड को बुरी तरह से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा पाकिस्तान, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, संभावित प्लेइंग XI, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

11 नवंबर(शनिवार) को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 का ENG बनाम PAK मैचभारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा.

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड( Photo Credit: Twitter)

ENG vs PAK, ICC World Cup 2023 Preview: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 44वें मैच में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से होगा. दोनों टीमों का ग्रुप चरण का अंतिम गेम होगा. पाकिस्तान किसी चमत्कार की तलाश होगी ताकि वे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकें. यह इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के लिए एक कठिन प्रतियोगिता होने वाली है. इंग्लैंड आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का अपना आखिरी गेम जीतने में कामयाब रहा जो नीदरलैंड के खिलाफ था. इंग्लैंड ने 160 रन से आसान जीत हासिल की. अगर इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने में सफल रहता है तो वह निश्चित रूप से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहेगा. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्राफी की उम्मीद के साथ ऑस्ट्रेलिया को हराने उतरेगा बांग्लादेश, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, संभावित प्लेइंग XI, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

अगर पाकिस्तान इंग्लैंड को बड़े अंतर से हरा दे तो वह अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है. पाकिस्तान भी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का अपना आखिरी गेम में न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहा था  क्योंकि मैच बारिश के कारण डीएलएस पद्धति में समाप्त हुआ था.

वनडे में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड: इंग्लैंड और पाकिस्तान ने एकदिवसीय में 91 बार एक-दूसरे के साथ खेला है, जिसमें से इंग्लैंड ने 56 मैच जीते हैं और पाकिस्तान ने केवल 32 मैच जीते हैं. तीन गेम बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए है.

आईसीसी विश्व कप 2023 के इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में प्रमुख खिलाड़ी(Key Players): बेन स्टोक्स, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, फखर जमां, बाबर आजम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदन जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

आईसीसी विश्व कप 2023 के इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

11 नवंबर(शनिवार) को इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 का ENG बनाम PAK मैचभारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा.

आईसीसी विश्व कप 2023 के इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन और टेलीकास्ट कहां और कैसे देखें?

आईसीसी विश्व कप 2023 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार स्टार स्पोर्ट्स है. इसलिए प्रशंसक इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 मैच स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी /एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु पर देख सकते हैं. प्रशंसक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइटों पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं. आईसीसी विश्व कप 2023 मैच देखने के लिए मोबाइल पर डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप का उपयोग करने वाले लोग मुफ्त में देख सकते हैं

आईसीसी विश्व कप 2023 के इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में संभावित प्लेइंग XI

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (सी) (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ

Share Now

संबंधित खबरें

Shai Hope New Milestone: शाई होप ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, द्विपक्षीय व्हाइट-बॉल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज बने

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट