BAN vs SA 1st Test 2024 Day 3 Preview: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के लिए कल का दिन निर्णायक, यहां जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल 23 अक्टूबर(बुधवार) से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 PM से खेला जाएगा.

South Africa (Photo: @ProteasMenCSA)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्टूबर(सोमवार) से ढाका(Dhaka) के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम(Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा है. बांग्लादेश की टीम ने 27.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 101 रन बनाकर खुद को एक मुश्किल स्थिति में पाया है. बांग्लादेश की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं, खासकर जब अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम(31) और युवा महमुदुल हसन जॉय(38) क्रीज पर मौजूद हैं. दक्षिण अफ्रीका को अभी भी 101 रन की बढ़त है. दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा 2 और केशव महाराज को 1 सफलता मिली हैं. बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के तीसरे दिन का मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर बनाए 101 रन, दक्षिण अफ्रीका 101 रन से आगे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 88.4 ओवर में 308 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके वजह से 202 की बढ़त हासिल की. काइल वेर्रेने ने 144 गेंदों में 114 रनों की पारी शानदार शतक जड़ा. जिसमें 8 चौके और 2 छक्का शामिल था. इसके अलावा वियान मुल्डर ने 54 रन बनाए.  साउथ अफ्रीका के अन्य प्रमुख बल्लेबाज डेन पिएड्ट(32), टोनी डी ज़ोरज़ी(30), रयान रिकलटन (27 रन), ट्रिस्टन स्टब्स(23) और डेविड बेडिंघम (11 रन) वहीं बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा हसन महमूद को 3 विकेट और मेहदी हसन मिराज को 2 विकेट मिले.

बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ. पूरी टीम महज 106 रनों पर सिमट गई. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक, साउथ अफ्रीका ने 140/6 पर किया, जिससे उसे 34 रनों की बढ़त मिल चुकी थी. महामुदुल हसन जॉय ने 97 गेंदों पर संघर्षपूर्ण 30 रन बनाए, अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (11 रन) और विकेटकीपर लिटन दास (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके. अफ़्रीकी गेंदबाजों कगिसो रबाडा, वियान मुल्डर और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट चटकाएं.

SA बनाम BAN पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में मुख्य खिलाड़ी(Key Players To Watch): मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन दास, डेविड बेडिंघम, वियान मुल्डर, केशव महाराज ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

 वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज़ लिट्टन दास बनाम दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वियान मुल्डर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मेहदी हसन मिराज बनाम केशव महाराज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज पहले मुकाबले के तीसरे दिन का खेल 23 अक्टूबर(बुधवार) से ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 PM से खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने बनाई 101 रनों की बढ़त, यहां देखें मैच के दूसरे दिन का हाइलाइट्स
दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कहां और कैसे देखें?
भारत में बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार FanCode के पास हैं. जिसके वजह से बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 का प्रसारण भारत के किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. जबकि बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान ढाका का मौसम रिपोर्ट

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच का तीसरा दिन 23 अक्टूबर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका का मौसम रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को शहर का तापमान दिन में 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, और एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की संभावना बहुत कम है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पिच रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका के बांग्लादेश दौरे 2024 का पहला टेस्ट का तीसरा दिन ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. आंकड़ों के अनुसार, यह टेस्ट मैचों में एक उच्च स्कोरिंग मैदान है. मीरपुर की पिच मैच की शुरुआत से ही धीमी रहेगी. पहले दो दिन यह बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी; लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनर हावी होते जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड