आज ही के दिन Rohit Sharma ने ईडन गार्डन्स में खेली थी 264 रनों की बेहतरीन पारी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में आज ही के दिन यानी 13 नवंबर को वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 2014 में आज ही के दिन यानी 13 नवंबर को वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. रोहित ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी. बीसीसीआई ने रोहित की उस ऐतिहासिक पारी के वीडियो का लिंक शेयर किया है. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "2014 में आज ही के दिन, रोहित शर्मा ने 264 रन बनाकर इतिहास रचा था. यह वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. इस पारी में 33 चौके और नौ छक्के शामिल हैं. इस शानदार पारी को देखें."

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 173 गेंदों की पारी में 33 चौके और नौ छक्के लगाए थे. उन्होंने पहले 50 रन 72 गेंदों पर बनाए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने गियर बदले और अगली 28 गेंद में पचास रन बना अपना शतक पूरा किया. 100 से 150 तक पहुंचने में उन्होंने 25 गेंदें लीं. कुल 151 गेंदों पर उन्होंने 200 रन पूरे किए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भी सोशल मीडिया यूजर्स को रोहित की पारी की याद दिलाई.

यह भी पढ़ें- MI vs DC IPL 2020 Final: फाइनल मुकाबले से पहले मैदान में मस्ती करते हुए नजर आए रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, देखें तस्वीर

रोहित की इस पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट पर 404 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में श्रीलंका सिर्फ 251 रन ही बना पाई थी और 153 रनों से मैच हार गई थी. अपने 224 वनडे मैचों के करियर में रोहित तीन बार दोहरा शतक जमा चुके हैं. उन्होंने कुल 29 शतक और 43 अर्धशतक जमाए हैं.

उन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब दिलाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड