पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा, मिडिल ऑर्डर में चेतेश्वर पुजारा की जगह नहीं ले सकते हैं ये बल्लेबाज

बता दें कि ऑस्ट्रलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा था कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा को नंबर तीन पर रिप्लेस कर सकते हैं. इस पर बट ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी करने की शैली बिल्कुल अलग है. भारत को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी, जिसका डिफेंस काफी शानदार हो.

चेतेश्वर पुजारा: (Photo Credits: Getty Image)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 4 अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज (Test Series) को लेकर दोनों ही टीम अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई हैं. शुभमन गिल (Shubhman Gill) के बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को टीम में मौका मिल सकता हैं. पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पारी की शुरुआत कर सकते हैं. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट (Salman Butt) ने ब्रैड हॉग (Brad Hogg) के उस ट्वीट को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है. इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी की राय, Prithvi Shaw को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह

बता दें कि ऑस्ट्रलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने कहा था कि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा को नंबर तीन पर रिप्लेस कर सकते हैं. नके पास काफी टैलेंट है और फ्यूचर काफी लंबा है. इस पर बट ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी करने की शैली बिल्कुल अलग है. भारत को किसी ऐसे खिलाड़ी की तलाश करनी होगी, जिसका डिफेंस काफी शानदार हो.

बट ने आगे कहा कि पृथ्वी शॉ की तकनीक ऐसी है कि वो खुलकर अपने शॉट खेलते हैं और सभी तरह के शॉट लगाते हैं. जब आप टेस्ट क्रिकेट में काफी जल्दी ज्यादा शॉट्स खेलने लगते हैं तब आपको दिक्कत होती है. पृथ्वी शॉ शायद अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दें लेकिन भारत के पास उनसे ज्यादा बेहतर डिफेंसिव प्लेयर होंगे जो लंबी पारी खेल सकते हैं.

चेतेश्वर पुजारा का बल्ला लंबे समय से खामोश चल रहा हैं. डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भी पुजारा फ्लॉप रहे और उन्होंने पहली इनिंग में आठ और दूसरी इंनिंग में 15 रन बनाए थे. उन्होंने डब्ल्यूटीसी के 18 मैचों में 28 की औसत से 841 रन बनाए थे. पुजारा के बल्ले से पिछला शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था.

पुजारा का फॉर्म भारत के लिए सबसे बड़ा परेशानी का विषय बना हुआ हैं. इंग्लैंड का दौरा पुजारा के लिए बहुत अहम हैं. चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें