Champions Trophy 2025: वनडे विश्व कप की ये टॉप टीमें आगमी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए डायरेक्ट करेंगी क्वालीफाई, यहां जानें पूरा डिटेल्स
यह मामला तब सामने आया जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के संदर्भ में टिप्पणी की, जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें कम से कम पता था कि क्वालीफ़िकेशन दांव पर थे.
Champions Trophy 2025: भारत में चल रहे वनडे विश्व कप में लीग चरण के अंत के बाद शीर्ष सात टीमें पाकिस्तान में होने वाली आठ टीमों की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जगह बना पाएंगी. पाकिस्तान मेज़बान के तौर पर पहले ही इसमें क्वालीफ़ाई कर चुका है. आईसीसी के प्रवक्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफ़ो से पुष्टि की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी का क्वालीफ़िकेशन सिस्टम आईसीसी बोर्ड ने 2021 में अप्रूव किया था, जब 2024-31 के चक्र में टूर्नामेंट को आठ टीमों का दोबारा करने का निर्णय लिया गया था. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान पर लगाया गया जुर्माना
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

