IND vs SA 3rd T20I 2025 Dream11 Fantasy Prediction: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 में इन खिलाड़ियों पर रहेगी निगाहें, यहां जानिए कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 2025 मैच की ड्रीम11 फैंटसी टीम के कप्तान के रूप में तिलक वर्मा (IND) और उप-कप्तान के रूप में क्विंटन डी कॉक(SA) को चुन सकते हैं. इस टीम के साथ अपनी फैंटसी टीम को ड्रीम टीम बना सकते हैं.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Dream11 Fantasy Prediction: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20 Series) का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर (रविवार) को धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे टी20 में भारत की हार ने सीरीज़ को रोमांचक मोड़ पर ला दिया है और तीसरे मैच में जीत किसी भी टीम को निर्णायक बढ़त दिला सकती है. फैंस के लिए यह मैच बेहद खास रहेगा, और वे इस मुकाबले की फैंटेसी बेस्ट प्लेइंग XI प्रेडिक्शन के बारे में भी जानने के लिए निचें स्कॉल करें. क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट? जानिए कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनल पर प्रसारण
भारत ने दूसरे टी20 में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निराश किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का विशाल स्कोर बनाया, जहाँ क्विंटन डी कॉक ने 90 रनों की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में भारत 162 पर सिमट गया. तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और अक्षर पटेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक नहीं सका. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव की लगातार असफलता टीम की कमजोरी बनती जा रही है. गेंदबाज़ी भी उतनी प्रभावी नहीं रही, और गलत लाइन-लेंथ के चलते गौतम गंभीर भी डगआउट में नाराज दिखे. दक्षिण अफ्रीका ने सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया. डी कॉक के अलावा ओटनियल बार्टमैन ने गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए चार विकेट चटकाए. मार्को जानसन और लुंगी एनगिडी ने भी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. भारत की नाकामी और दक्षिण अफ्रीका की योजनाबद्ध क्रिकेट ने मैच का रुख प्रोटियाज़ के पक्ष में कर दिया.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 2025 के लिए संभावित इलेवन
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपाम्ला, ओटनियल बार्टमैन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन: विकेटकीपर- क्विंटन डी कॉक(SA) को पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका फैंटसी टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में चुन सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2025 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

