इन भारतीय बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट में बनाए सबसे ज्यादा रन, यहां देखें पूरी लिस्ट

ऐसे कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और उन्होंने काफी ज्यादा रन भी बनाए हैं। इन बल्लेबाजों ने दिग्गज गेंदबाजों के सामने भी खूब रन बटोरे और उनकी गेंदों को बेहतरीन तरीके से खेला। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के सयंम की परीक्षा होती है।

Photo Credits: (Twitter)

मुंबई: ऐसे कई बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और उन्होंने काफी ज्यादा रन भी बनाए हैं. इन बल्लेबाजों ने दिग्गज गेंदबाजों के सामने भी खूब रन बटोरे और उनकी गेंदों को बेहतरीन तरीके से खेला. टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के सयंम की परीक्षा होती है. टेस्ट क्रिकेट में अगर सफलता पानी है तो बल्लेबाजों को काफी धैर्य के साथ खेलना होगा. इसी वजह से टेस्ट क्रिकेट को ही असली क्रिकेट कहा जाता है.

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज घंटों क्रीज पर जमे रहते हैं, भले ही उनके बल्ले से रन ना निकलें लेकिन गेंद छोड़ने और उसे डिफेंस करने की कला उन्हें अच्छे से आनी चाहिए. टेस्ट क्रिकेट में जब कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू टेस्ट मैच में बड़ी पारी खेलता है तो वो उसके लिए एक यादगार पारी बन जाती है. अब तक कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक लगा दिया है. ये कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की लंबी लिस्ट है. लेकिन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए. IND W vs AUS W 3rd T20: कल खेला जाएगा टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला, घर बैठे ऐसे उठाएं मैच का लुप्त

डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

शिखर धवन

टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट डेब्यू में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम दर्ज है. शिखर धवन ने 14 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन ने 187 रनों की धुआंधार पारी खेली थी. शिखर धवन ने अभी तक कुल मिलाकर 34 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 2315 रन बनाए हैं.

रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 6 नवंबर 2013 को रोहित शर्मा ने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया था. उस मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 177 रनों की शानदार पारी खेली थी. रोहित ने अभी तक अपने करियर में कुल 39 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसकी 66 पारियों में 2679 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 212 रन है.

लाला अमरनाथ

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लाला अमरनाथ हैं। लाला अमरनाथ ने 15 दिसंबर 1933 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उस मैच में लाला अमरनाथ ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 156 रन बनाए थे. उन्होंने पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में बेहतरीन शतक लगाते हुए 118 रन बनाए थे.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड