IND vs ENG Test Series 2025: विराट कोहली से राहुल द्रविड़ तक, इन कप्तानों ने इंग्लैंड में किया है राज, देखिए इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में सबसे सफल भारतीय कप्तानों की सूची

चाहे वो अजित वाडेकर का 1971 का यादगार दौरा हो या विराट कोहली की आक्रामक कप्तानी हर कप्तान ने एक अलग दौर में इंग्लैंड में भारतीय टीम की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है. आईए उन 5 सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने इंग्लैंड में टीम इंडिया को गौरव दिलाया.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team Test Series 2025: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले(Headingley) में खेला जाएगा. इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नए चक्र की भी शुरुआत होगी. इस बार टीम इंडिया की अगुवाई युवा और होनहार बल्लेबाज़ शुभमन गिल कर रहे हैं, जिनके लिए यह एक बड़ी अग्निपरीक्षा साबित होगी. पिछले एक दशक में भारत को इंग्लैंड की धरती पर खास सफलता नहीं मिली है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया में इन युवा खिलाड़ियों को मिलेगी इंट्री, यहां देखें भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

लेकिन अगर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में झांका जाए, तो कुछ कप्तानों ने अपने साहसिक नेतृत्व और रणनीतिक सोच के दम पर इंग्लैंड में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. चाहे वो अजित वाडेकर का 1971 का यादगार दौरा हो या विराट कोहली की आक्रामक कप्तानी हर कप्तान ने एक अलग दौर में इंग्लैंड में भारतीय टीम की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है. आईए उन 5 सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तानों पर एक नज़र डालते हैं जिन्होंने इंग्लैंड में टीम इंडिया को गौरव दिलाया.

1. अजित वाडेकर – 1971

1971 में अजित वाडेकर की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया. यह भारत की इंग्लैंड में पहली टेस्ट जीत और पहली सीरीज़ जीत थी. ओवल टेस्ट में भगवत चंद्रशेखर की फिरकी ने अंग्रेज़ों की कमर तोड़ दी थी. उस दौर में भारत की टीम अनुभव में सीमित थी, लेकिन वाडेकर ने सुनील गावस्कर जैसे मैच विनर्स पर भरोसा दिखाया और एक नई मिसाल कायम की.

2. कपिल देव – 1986

कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड में सबसे दमदार प्रदर्शन किया। लॉर्ड्स और हेडिंग्ले में जीत के साथ भारत ने 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की. कपिल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई, लेकिन साथ ही चेतन शर्मा और दिलीप वेंगसरकर जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन भी निकलवाया. यह एक टीम के तौर पर भारत की सबसे संतुलित जीतों में से एक थी.

3. सौरव गांगुली – 2002

दादा यानी सौरव गांगुली ने भारतीय टीम में आत्मविश्वास और आक्रामकता का नया दौर शुरू किया. 2002 की Headingley टेस्ट जीत को आज भी याद किया जाता है, जब गांगुली ने ग्रीन टॉप पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करने का साहसिक फैसला लिया. राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और खुद गांगुली की पारियों ने भारत को निर्णायक बढ़त दिलाई. भले ही सीरीज़ ड्रॉ रही, लेकिन यह मानसिक रूप से भारतीय टीम के लिए एक बड़ी जीत थी.

4. राहुल द्रविड़ – 2007

द्रविड़ की शांत और समझदार कप्तानी ने 21 वर्षों बाद भारत को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीत दिलाई. 2007 में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में ज़हीर खान की घातक स्विंग गेंदबाज़ी के दम पर भारत ने मैच जीता. इस जीत के पीछे द्रविड़ की रणनीतिक सूझबूझ और सीनियर खिलाड़ियों का योगदान अहम रहा. उनकी कप्तानी में भारत ने अंग्रेज़ी परिस्थितियों को बखूबी समझा और उसी के मुताबिक खेल दिखाया.

5. विराट कोहली – 2018 और 2021

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में जीत तो कम दर्ज की, लेकिन टीम का आत्मविश्वास, आक्रामकता और प्रतिस्पर्धा का स्तर ऊंचा रहा. 2018 में भारत ने भले ही सीरीज़ 1-4 से गंवाई, लेकिन कोहली ने 590+ रन बनाकर अपने इंग्लैंड में खराब रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. 2021 में लॉर्ड्स और द ओवल में मिली जीत ने भारतीय टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई थी, लेकिन अंतिम टेस्ट COVID-19 के चलते नहीं हो पाया. कोहली ने भारत को विदेशों में लड़ने की नई पहचान दी.

Share Now

Tags

1st Test Ajit Wadekar ENG vs IND ENG vs IND 2025 England england national cricket team England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 2025 India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs England National Cricket Team India vs England india vs england test 2025 India win in England India's Likely XI India's Likely XI For 1st Test vs England Indian captain England Test Jasprit Bumrah Kapil Dev Probable playing XI of Indian team Rahul Dravid Rishabh Pant Shubman Gill Sourav Ganguly Team India Team India England tour Virat Kohli WTC 2025-27 अजित वाडेकर इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत 2025 इंग्लैंड में भारत की जीत इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ऋषभ पंत कपिल देव जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया टीम इंडिया इंग्लैंड दौरा पहले टेस्ट भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट 2025 भारतीय कप्तान इंग्लैंड टेस्ट भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम राहुल द्रविड़ विराट कोहली शुभमन गिल सौरव गांगुली

\