क्रिकेट

PBKS vs LSG TATA IPL 2025 Mini Battle: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के मिनी बैटल्स में होगी जबरदस्त टक्कर, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले क्रिकेट फैंस की निगाहें कुछ खास खिलाड़ियों की व्यक्तिगत टक्करों यानी मिनी बैटल्स पर टिकी होंगी, जो मैच का रुख तय कर सकती हैं. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की जीत और हार तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बीच होने वाली यह मिनी बैटल्स भी इस मैच को खास बना देंगी.

PBKS vs LSG TATA IPL 2025 Mini Battle: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के मिनी बैटल्स में होगी जबरदस्त टक्कर, इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 4 मई(रविवार) को खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगी. इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले क्रिकेट फैंस की निगाहें कुछ खास खिलाड़ियों की व्यक्तिगत टक्करों यानी मिनी बैटल्स पर टिकी होंगी, जो मैच का रुख तय कर सकती हैं. यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों की जीत और हार तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि व्यक्तिगत खिलाड़ियों के बीच होने वाली यह मिनी बैटल्स भी इस मैच को खास बना देंगी. यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मुकाबले में बारिश मचाएंगी तांडव? जानिए कैसा रहेगा धर्मशाला के मौसम का हाल

श्रेयस अय्यर बनाम रवि बिश्नोई और दिवेश सिंह राठी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था, जिससे टीम को महत्वपूर्ण जीत मिली. अय्यर की क्लासिकल बल्लेबाज़ी का सामना लखनऊ के चतुर स्पिनर रवि बिश्नोई और युवा लेग स्पिनर दिवेश सिंह राठी से होगा. यह मुकाबला अनुभव बनाम नई प्रतिभा का होगा, जिसमें अय्यर की बल्लेबाज़ी तकनीक और स्पिनरों की विविधता के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी.

निकोलस पूरन और मिशेल मार्श बनाम अर्शदीप सिंह और मार्को यानसन

दूसरी ओर, लखनऊ की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन और ऑलराउंडर मिशेल मार्श टीम के मध्यक्रम की रीढ़ हैं. लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को पंजाब के दो प्रमुख तेज गेंदबाजों मार्को यानसन और अर्शदीप सिंह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यानसन की उछाल और लेंथ में विविधता तथा अर्शदीप की डेथ ओवर स्पेशल बॉलिंग पूरन-मार्श की आक्रामकता को रोक सकती है. अगर ये दो गेंदबाज शुरुआती झटके देने में कामयाब हो जाते हैं, तो लखनऊ के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).