PBKS vs LSG, Dharamsala Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स TATA IPL 2025 मुकाबले में बारिश मचाएंगी तांडव? जानिए कैसा रहेगा धर्मशाला के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे 20 ओवर का पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा
Punjab Kings vs Lucknow Super Giants: पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला 4 मई(रविवार) को खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आयोजित होगी. यह इस सीज़न धर्मशाला में होने वाला पहला मुकाबला होगा. PBKS बनाम LSG का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स अपनी पिछली भिड़ंत में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है. टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति में है और अगर लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत हासिल होती है तो यह उन्हें प्लेऑफ की ओर और करीब ले जाएगी. दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG टीम लगातार दो मैच हारने के बाद दबाव में है और इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी. पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
आईपीएल इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से लखनऊ ने 3 बार जीत दर्ज की है जबकि पंजाब को 2 मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच हालिया भिड़ंत में पंजाब ने लखनऊ को उनके ही होम ग्राउंड पर आठ विकेट से हराया था. इस बार लखनऊ पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
धर्मशाला का मौसम(Dharamsala Weather)
रविवार, 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे 20 ओवर का पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है. तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. धर्मशाला का पिच परंपरागत रूप से बल्लेबाज़ों के अनुकूल रही है और इस सीज़न के पहले मुकाबले में भी यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, शाम के समय होने वाले इस मैच में गेंदबाज़ों को भी कुछ मदद मिल सकती है, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

