IND-W vs SA-W Mini Battle: भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला ट्राई सीरीज मैच में इन दिग्गजों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी

यह मैच न केवल टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का गवाह बनेगा, बल्कि कुछ व्यक्तिगत ‘मिनी बैटल्स’ भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी. खासकर दो खास टक्करें प्रतीका रावल बनाम मासाबाटा क्लास और लॉरा वोलवार्ट बनाम स्नेह राणा मैच के रुख को तय कर सकती हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Photo credit: X @BCCIWomen)

South Africa Women's National Cricket Team vs India Women's National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम वनडे ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला 07 मई(बुधवार) को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. यह मैच न केवल टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का गवाह बनेगा, बल्कि कुछ व्यक्तिगत ‘मिनी बैटल्स’ भी फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी. खासकर दो खास टक्करें प्रतीका रावल बनाम मासाबाटा क्लास और लॉरा वोलवार्ट बनाम स्नेह राणा मैच के रुख को तय कर सकती हैं. ये दोनों मिनी बैटल्स ना सिर्फ मैच को रोचक बनाएंगी, बल्कि यह भी तय करेंगी कि सीरीज का अंत किस टीम के नाम होगा. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इन दिलचस्प भिड़ंतों पर टिकी होंगी. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका Women's Tri-Nation Series 2025 के पाचवें मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटसी प्लेइंग इलेवन

प्रतीका रावल बनाम मासाबाटा क्लास

भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने संयम और आक्रामकता के संतुलन के साथ रन बनाए और अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का भरोसा और भी मजबूत किया. लेकिन इस मुकाबले में उन्हें दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज मासाबाटा क्लास से कड़ी चुनौती मिल सकती है. क्लास अपनी गति और सटीक लाइन लेंथ से नई गेंद के साथ भारतीय टॉप ऑर्डर को परेशान करने में माहिर हैं.

लॉरा वोलवार्ट बनाम स्नेह राणा

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान और स्टार बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट अपनी टीम की रीढ़ हैं. उनकी तकनीक और अनुभव टीम को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन उन्हें इस बार स्नेह राणा की गेंदबाजी से सावधान रहना होगा। राणा अपनी ऑफ स्पिन और फ्लाइटेड गेंदों से किसी भी बल्लेबाज को फंसाने में सक्षम हैं. लॉरा अगर पिच पर टिक गईं तो मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा सकता है, लेकिन अगर स्नेह राणा ने जल्दी ब्रेकथ्रू दिला दिया, तो भारत को बढ़त मिल सकती है.

Share Now

Tags

COLOMBO IND-W vs SA-W IND-W vs SA-W 5th ODI 2025 IND-W vs SA-W Preview IND-W बनाम SA-W India vs South Africa India vs South Africa Details India vs South Africa Head to Head Records India vs South Africa Mini Battle India vs South Africa Streaming India Women vs South Africa Women India women's national cricket team INDW vs SAW Match Report INDW vs SAW मैच रिपोर्ट Laura Wolvaardt vs Sneh Rana ODI Tri-series Pratika Rawal vs Masabata Klaas R Premadasa Stadium South Africa women's national cricket team vs India Women's National Cricket Team South Africa Women’s National Cricket Team Tri Series Match Women's Cricket India vs South Africa Women's Tri-Nation Series Women’s Cricket News Hindi आर. प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो ट्राई सीरीज मैच दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम प्रतीका रावल बनाम मासाबाटा क्लास भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारत महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला भारतीय महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला महिला क्रिकेट भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला ट्राई नेशन सीरीज लॉरा वोलवार्ट बनाम स्नेह राणा वनडे ट्राई सीरीज़

\