फाफ डु प्लेसिस ने कहा- मुझे कप्तानी पसंद है, लेकिन समय आ गया है कि मैं टीम के लिए दूसरे लीडर्स बनाऊं

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि वह नैसर्गिक लीडर हैं और अब वह राष्ट्रीय टीम में नए लीडर्स तैयार करने पर ध्यान देंगे. डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे कप्तानी पसंद है. यह उस चीज का हिस्सा है जो मैं हूं.

फाफ डु प्लेसिस (Photo Credits: Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा है कि वह नैसर्गिक लीडर हैं और अब वह राष्ट्रीय टीम में नए लीडर्स तैयार करने पर ध्यान देंगे. डु प्लेसिस ने कहा, "मुझे कप्तानी पसंद है. यह उस चीज का हिस्सा है जो मैं हूं. मैंने 13 साल की उम्र से कप्तानी की है। मैं अभी भी खिलड़ियों के बीच में अपने आप को लीडर के रूप में देखता हूं. इसलिए मैं किसी और से ज्यादा इसका लुत्फ उठाता हूं."

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की वेबसाइट को दिए गए एक इंटरव्यू में डु प्लेसिस ने कहा, "मैं इसे हमेशा याद रखूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि मैं आगे बढ़ूं और बाकी के लीडर्स को बनाने में मदद करूं, ये चीज हमारे सिस्टम में मौजूद नहीं है." पूर्व कप्तान ने माना कि समय आ गया है कि जब वो बैकसीट पर बैठकर युवा खिलाड़ियों की मदद करें.

यह भी पढ़ें- धोनी की आईपीएल सफलता का राज- अंतरराष्ट्रीय कप्तानों को चुनना : डुप्लेसिस

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं कुछ मूल्य बनाऊं, खिलाड़ियों की मदद करूं. ऐसा शख्स बनूं जिसके पास खिलाड़ी आकर मदद मांग सकें, जिससे वो बात कर सकें. यह एक अच्छा मौका है जहां पांच-छह खिलाड़ी साथ आकर एक लीडरशीप ग्रुप बनाएं."

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े