IND vs AUS 2nd Test 2024 Day 3 Live Streaming: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन होगा निर्णायक, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
India National Cricket team vs Australia National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर ( शुक्रवार) से एडिलेड(Adelaide) के एडिलेड ओवल(Adelaide Oval) में खेला जा रहा है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 24 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं. टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 29 रन पीछे है. क्रीज पर ऋषभ पंत (28*) और नितीश कुमार रेड्डी (15*) नाबाद हैं. भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही. केएल राहुल (7) और यशस्वी जायसवाल (24) जल्दी आउट हो गए. शुभमन गिल ने तेज 28 रन बनाए लेकिन उन्हें मिचेल स्टार्क ने बोल्ड किया. कप्तान रोहित शर्मा (6) और विराट कोहली (11) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट झटके. यह भी पढ़ें: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को बड़ी साझेदारी की तलाश, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां जानें तीसरे दिन का पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए, जिसमें ट्रैविस हेड (140) और मार्नस लाबुशेन (64) ने शानदार पारियां खेलीं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट लिए. भारत की पहली पारी 180 रन पर सिमट गई थी. नितीश रेड्डी (42) और केएल राहुल (37) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए. तीसरे दिन भारत को वापसी के लिए बेहतर प्रदर्शन करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर( शुक्रवार) से एडिलेड के एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 AM से खेला जा रहा हैं. जिसके तीसरे दिन का खेल 08 दिसम्बर(रविवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 AM से होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 के तीसरे दिन का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरा टेस्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट देखने के इच्छुक प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल करें.
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट 2024 के तीसरे दिन का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
AUS बनाम IND टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट (लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर) पर ऑनलाइन देख सकते हैं. लेकिन भारत में प्रशंसकों को AUS बनाम IND दूसरे टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

